भाजपा और रतलाम में चेतन्य काश्यप की प्रचंड जीत पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने बांटें 3 क्विंटल लड्डू, ढोल-ताशों के साथ मना जीत जा जश्न

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष प्रो. इब्राहीम शेरानी ने भाजपा और रतलाम शहर से चेतन्य काश्यप की जीत पर 3 क्विंटल लड्डूब बांटे।

Dec 4, 2023 - 20:10
 0
भाजपा और रतलाम में चेतन्य काश्यप की प्रचंड जीत पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने बांटें 3 क्विंटल लड्डू, ढोल-ताशों के साथ मना जीत जा जश्न
भाजपा और रतलाम विधायक चेतन्य काश्यप की जीत पर लड्डू से मुंह मीठा कराते प्रो. इब्राहीम शेरानी।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिले प्रचंड बहुमत और रतालम शहर में चेतन्य काश्यप की 60 हजार अधिक मतों से ऐतिहासिक जीत का जश्न मनना जारी है। भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष इब्राहिम शेरानी मित्र मंडल ने लड्डू बांट कर जश्न मनाया।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष इब्राहीम शेरानी मित्र मंडल ने जीत का जश्न शेरानीपुरा, मोचीपुरा, चिंगीपुरा, हाथीखाना आदि क्षेत्रों में ढोल-ताशों के साथ मनाया गया। इस दौरान आतिशबाजी की गई और 3 क्विंटल लड्डू बांटे गए। इस अवसर पर मोर्चा जिला अध्यक्ष मंसूर जमादार, प्रो. इमरान हुसैन, मुबारिक शेरानी, सलीम क़ुरैशी, रईस क़ुरैशी, वाजिद खान, मेहमूद भाई, शाहिद अंसारी, आसिफ अंसारी, साजिद अंसारी, तनवीर क़ुरैशी,  इसरार रेहमानी, मतलूब शेरानी, इफ्तेखार खान, इस्माइल शेरानी, राशिद खान, अफजाल खान, जुनेद खान, फ़िरोज़ खान, शहजाद खान, अमजद खान एवं बड़ी संख्या में क्षेत्र वासी, मुस्लिम समाज जन एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।