पहले धर्म फिर कर्म : नवागत कलेक्टर राजेश पाथम ने पहले कालिका माता के दर्शन किए फिर ग्रहण किया अपना नया पदभार

रतलाम के नए कलेक्टर राजेश बाथम ने सोमवार को अपनी नई पारी की शुरुआत कर दी। उन्होंने कालिकामाता के दर्शन करने के बाद पदभार ग्रहण किया।

Mar 11, 2024 - 22:08
Mar 11, 2024 - 23:49
 0
पहले धर्म फिर कर्म : नवागत कलेक्टर राजेश पाथम ने पहले कालिका माता के दर्शन किए फिर ग्रहण किया अपना नया पदभार
कालिका माता के दर्शन करते और उसके बाद कलेक्ट्रेट में पदभार ग्रहण करते नवागत कलेक्टर राजेश बाथम।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । वर्ष 2012 बैच के आईएएस अधिकारी राजेश बाथम ने 11 मार्च (सोमवार) 2024 को रतलाम कलेक्टर का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने पदभार ग्रहण करने से पहले कालिकामाता मंदिर पहुंच कर माता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

150

आईएएस राजेश बाथम इसके पूर्व छिंदवाड़ा, गुना, जबलपुर में अपर कलेक्टर, हाउसिंग बोर्ड मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, संयुक्त आयुक्त राजस्व, अपर आयुक्त राजस्व, निर्देशक नॉलेज मैनेजमेंट तथा सेंधवा, गाडरवाड़ा आदि स्थानों पर एसडीएम के रूप में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे चुके हैं। कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात नवागत कलेक्टर ने जिले के अधिकारियों से औपचारिक परिचय प्राप्त किया। शासन की योजनाओं, कार्यक्रमों के क्रियान्वयन एवं प्रगति की जानकारी प्राप्त की। बैठक लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया कि वित्तीय वर्ष की समाप्ति की दृष्टिगत अपने विभागों के लक्ष्य की पूर्ति के लिए गंभीरता से कार्य करें।

500
200

नवागत कलेक्टर बाथम का एडवोकेट ईश्वर बोराना ने उनके कार्यलय पहुंच कर बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।