रजिस्ट्री होते ही होगा नामांतरण दर्ज, भू-अभिलेख पोर्टल के इंटीग्रेशन से सरल बनी प्रक्रिया

मकान, भूखंड की रजिस्ट्री होते ही अब नामांतरण का केस भी रजिस्टर्ड हो जाएगा। यह भू-अभिलेश पोर्टल में इंटीग्रेशन से संभव हुआ है।

May 25, 2023 - 21:21
May 27, 2023 - 11:21
 0
रजिस्ट्री होते ही होगा नामांतरण दर्ज, भू-अभिलेख पोर्टल के इंटीग्रेशन से सरल बनी प्रक्रिया
सम्पदा पोर्टल।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम  आमजन की सुविधा के लिए प्रदेश में भूमि क्रय-विक्रय रजिस्ट्री को भी भू-अभिलेख पोर्टल के इंटीग्रेशन से सरल बनाया गया है। सम्पदा पोर्टल और रेवेन्यू केस मैनेजमेंट पोर्टल को इंटीग्रेट किया गया है। जनता को रजिस्ट्री के समय भूमि का सत्यापन किए जाने की सुविधा दी गई है एवं उसी समय नामांतरण के लिए प्रकरण दर्ज कर लिया जाता है। सम्पदा पोर्टल पर रजिस्ट्री होते ही रेवेन्यू केस मैनेजमेंट पोर्टल पर नामांतरण स्वतः दर्ज हो जाता है एवं पेशी की तारीख भी तय हो जाती है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।