उल्लेखनीय सफलता ! रतलाम की तनीष कुंवर सोलंकी ने बनाया बेटियों के लिए स्मार्ट सुरक्षा कवच, राष्ट्रीय इंस्पायर अवॉर्ड प्रदर्शनी के लिए हुआ चयन

रतलाम की छात्रा तनीष कुंवर सोलंकी का विज्ञान मॉडल राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा के लिए चुना गया है। चयन इंदौर में हुई राज्य स्तरीय स्पर्धा में हुआ।

Dec 31, 2025 - 17:13
Dec 31, 2025 - 20:15
 0
उल्लेखनीय सफलता ! रतलाम की तनीष कुंवर सोलंकी ने बनाया बेटियों के लिए स्मार्ट सुरक्षा कवच, राष्ट्रीय इंस्पायर अवॉर्ड प्रदर्शनी के लिए हुआ चयन
स्मार्ट जैकेट के मॉडल के साथ तनिष कुंवर सोलंकी।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के जावरा के महावीर जैन नेशनल स्कूल की कक्षा 10वीं की छात्रा तनीष कुंवर सोलंकी के मॉडल का चयन राष्ट्रीय स्तर की इंस्पायर अवॉर्ड प्रदर्शनी के लिए हुआ है। इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी अनीता सागर सहित शिक्षकों ने बधाई दी है।

जिला शिक्षा अधिकारी अनीता सागर ने बताया कि राज्य स्तरीय इंस्पायर अवॉर्ड प्रदर्शनी का आयोजन इंदौर में हुआ। इसमें 55 जिलों के लगभग 250 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। स्पर्धा में रतलाम जिले से सत्र 2023-24 एवं 2024-25 के 15 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। इनमें से तनीष कुंवर का महिलाओं की सुरक्षा के लिए जैकेट वाला मॉडल राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी के लिए चुना गया है। दल का नेतृत्व चिकलाना के उच्चतर माध्यमिक शिक्षक महेंद्र प्रताप सिंह चंद्रावत ने किया।

यह मॉडल की विशेषता

मॉडल में प्रदर्शित जैकेट किसी भी लड़की और महिला के लिए सुरक्षा कवच साबित होगी। इससे बहन कर यदि कोई लड़की या महिला अकेले बाहर जाती है और उसके साथ छेड़छाड़ होती है तो  उसके घर वालों को तुरंत सूचना पहुंच जाएगी। इसके साथ ही लड़की और महिला की लोकेशन भी पहुंच जाएगी। इससे उसे सुरक्षा और सहायता प्रदान करना आसान होगा।

इन्होंने दी बधाई

तनीष का मॉडल राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित होने पर छात्रों एवं मार्गदर्शी शिक्षक शाहरुख को जिला शिक्षा अधिकारी अनीता सागर, एडीपीसी अशोक लोढ़ा, सहायक संचालक राहुल मंडलोई, जिला विज्ञान अधिकारी जितेन्द्र जोशी, सहायक जिला विज्ञान अधिकारी स्वतंत्र श्रोत्रिय, एपीसी मुकेश ठन्ना ने बधाई दी है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।