बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ ! सशक्त वाहिनी नि:शुल्क पुलिस भर्ती प्रशिक्षण शुरू, प्रशिक्षणार्थियों को बैग और किट वितरित

रतलाम में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत सशक्त वाहिनी पुलिस भर्ती प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण शुरू होने पर युवतियों को किट भेंट की गई।

बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ ! सशक्त वाहिनी नि:शुल्क पुलिस भर्ती प्रशिक्षण शुरू, प्रशिक्षणार्थियों को बैग और किट वितरित
रतलाम में सशक्त वाहिनी निःशुल्क पुलिस भर्ती प्रशिक्षण शुरू।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत सशक्त वाहिनी नि:शुल्क पुलिस भर्ती अभियान का शुभारंभ कलेक्टर अजय कटेसरिया के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर बृजेंद्र रावत एवं एएसपी विवेक लाल उपस्थित रहे।

कलेक्टर कटेसरिया के द्वारा सभी बालिकाओं को प्रोत्साहित किया गया एवं किट भी वितरित की गई। अपर कलेक्टर रावत द्वारा भी बालिकाओं को प्रोत्साहित किया गया एवं मार्गदर्शन दिया गया। लिखित परीक्षा में यदि बालिकाएं पास हो जाती है तो बालिकाओं को ग्राउंड की तैयारी पुलिस विभाग के माध्यम से एएसपी विवेक लाल के मार्गदर्शन में करवाए जाने के लिए आश्वस्त किया।

उक्त कक्षाएं तीन माह तक नियमित चलेंगे और बालिकाओं को 2 घंटे लिखित परीक्षा की तैयारी करवाई जाएगी। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी सुभाष जैन एवं सहायक संचालक भारती डांगी तथा समस्त स्टाफ उपस्थित था।

ये भी पढ़ें