रतलाम पुलिस में फेरबदल ! 11 निरीक्षकों का हुआ तबादला, कई थाना प्रभारी बदले, देखें- प्रभावित निरीक्षकों की सूची
रतलाम एसपी अमित कुमार ने पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए 11 निरीक्षकों के तबादले किए हैं। कई थाना प्रभारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कुछ निरीक्षकों को रिजर्व केंद्र से थानों में पदस्थ किया गया है।
एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए एसपी अमित कुमार ने 11 निरीक्षकों की नई पदस्थापनाएं की हैं। जारी सूची में थाना प्रभारियों के साथ-साथ रिजर्व केंद्र रतलाम में पदस्थ निरीक्षकों को भी अलग-अलग थानों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
तबादला आदेश के अनुसार शिवगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक रणजीत सिंह मकवाना तथा कालूखेड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक शंकरसिंह चौहान को रक्षित केंद्र रतलाम पदस्थ किया गया है। निरीक्षक आनंद सिंह आजाद को रिंगनोद थाना प्रभारी से हटाकर नामली थाना प्रभारी बनाया गया है। नामली थाना प्रभारी कार्य. निरीक्षक अमित कुमार कोरी अब औद्योगिक क्षेत्र थाना रतलाम की जिम्मेदारी दी गई है।
निरीक्षक अर्जुन सेमलिया (सरवन थाना प्रभारी) अब कालूखेड़ा थाना प्रभारी होंगे। निरीक्षक ललित/ललितचरण मालवीय को रक्षित केंद्र रतलाम से शिवगढ़ थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निरीक्षक मनीष डावर भी रक्षित केंद्र रतलाम से रावटी थाना प्रभारी, निरीक्षक जितेन्द्रपाल सिंह जादौन को रिंगनोद थाना प्रभारी और निरीक्षक सुमित मिश्रा को औद्योगिक क्षेत्र जावरा थाना प्रभारी पदस्थ किया गया है। निरीक्षक राजशेखर वर्मा को रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी के रूप में सरवन थाने तथा निरीक्षक प्रेमलता खत्री को अजाक थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।



