सकल हिंदू समाज के आह्वान पर श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन चल समारोह 25 सितंबर को एक साथ-एक समय पर, जानिए- क्या रहेगा समय
रतलाम शहर में श्री गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन चल समारोह 25 सितंबर को निकलेगा। यह शहर के दो बत्ती चौराहे से शुरू होगा और शहर के प्रमुख स्थानों से होता हुआ पुनः दो बत्ती चौराहे पर विसर्जित होगा।
एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सकल हिंदू समाज श्री गणेश उत्सव समिति के आह्वान पर रतलाम शहर के सभी गणेश पंडालों में विराजित श्री गणेश जी की प्रतिमाओं के विसर्जन हेतु चल समारोह निकाला जाएगा। यह निर्धारित रूट से गुजरेगा, बाद में झांकियों और अखाड़ों का चल समारोह भी इसी रूट से निकलेगा।
सकल हिंदू समाज गणेश उत्सव समिति के अनुसार श्री गणेश प्रतिमाओं का चल समारोह दोपहर 12:25 बजे से 2:00 बजे तक निर्धारित मार्ग से निकलेगा। चल समारोह दो बत्ती चौराहे से शुरू होकर लोकेंद्र टॉकीज, शहर सराय, रानीजी का मंदिर, गणेश देवरी, तोपखाना, चांदनी चौक, चौमुखी पुल, घास बाजार, खेरादी वास, डालू मोदी बाजार, नाहरपुरा, कॉलेज रोड, छत्री पुल होते हुए दो बत्ती पहुंचकर विसर्जित होगा।
इसके पश्चात रात्रि में निकलने वाली झांकियों एवं अखाड़ों को भी इसी निर्धारित मार्ग से निकाला जाएगा। सकल हिंदू समाज के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में शहर के विभिन्न गणेश पंडालों से श्री गणेश जी की प्रतिमाएं चल समारोह के रूप में शामिल होंगी।
ये भी पढ़ें
2शस्त्र कला और मलखंभ के करतब के साथ निकलेगा जवाहर व्यायामशाला के पहलवानों का चल समारोह, झांकी में मां कालिका करेंगी रक्तबीज का संहार
3गणेश उत्सव के दौरान गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश, पेड़, पानी और कचरा प्रबंधन को लेकर किया जागरूक
4नागर ब्राह्मण समाज की 68 प्रतिभाओं का सम्मान, नागर वैभव स्मारिका विमोचित, अतिथि बोले- शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी



