रतलाम प्रेस क्लब भवन के नवीन हाल का लोकार्पण समारोह 4 मार्च को, संभाग का एकमात्र सबसे बेहतर भवन है, पत्रकारों के लिए उपलब्ध होंगी सुविधाएं

रतलाम प्रेस क्लब के प्रथम तल पर हाल बन कर तैयार है। इसका लोकार्पण 4 मार्च को किया जाएगा। इस मौके रतलाम जिले के सभी विधायक, पूर्व गृह मंत्री व कलेक्टर-एसपी मौजूद रहेंगे।

Mar 3, 2022 - 23:15
 0
रतलाम प्रेस क्लब भवन के नवीन हाल का लोकार्पण समारोह 4 मार्च को, संभाग का एकमात्र सबसे बेहतर भवन है, पत्रकारों के लिए उपलब्ध होंगी सुविधाएं

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम प्रेस क्लब के प्रथम तल पर नवनिर्मित हाल का   लोकार्पण समारोह के रूप में 4 मार्च को होगा। रतलाम प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेश जैन और सचिव मुकेशपुरी गोस्वामी ने बताया मुख्य अतिथि रतलाम शहर विधायक चेतन्य काश्यप होंगे। अध्यक्षता प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी करेंगे। विशेष अतिथि जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पाण्डेय, सैलाना विधायक हर्षविजय गेहलोत, आलोट विधायक मनोज चावला और रतलाम ग्रामीण विधायक होंगे। विशेष आमंत्रित अतिथि कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम और एसपी अभिषेक तिवारी भी मौजूद रहेंगे।

समारोह दोपहर 12.30 बजे शुरू होगा। अतिथियों द्वारा प्रेस क्लब भवन पर नव निर्मित द्वितीय तल का लोकार्पण किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि रतलाम प्रेस क्लब भवन पूरे संभाग में सबसे उत्कृष्ट भवन है। इसके नए तल में कॉन्फ्रेंस हाल, पत्रकारों से मुलाकात के लिए आमजन को भी सर्वसुविधायुक्त स्थान मिलेगा।

संस्था उपाध्यक्ष राजेंद्र केलवा, अमित निगम, राकेश पोरवाल, सह सचिव मुबारिक शेरानी, नरेंद्र अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य अदिति मिश्रा, इंगित गुप्ता, ओम त्रिवेदी, भुवनेश पंडित, हरिवंश शर्मा, जितेंद्रसिंह सोलंकी, रमेश सोनी, अशोक शर्मा, दिनेश दवे, उत्तम शर्मा और सिकंदर पटेल आदि ने पत्रकारों से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।