संगठन शक्ति : गुर्जर समाज बसंत पंचमी पर प्रतिभाशाली युवाओं का सम्मान करेगा, कार्यकारिणी की पहली बैठक में हुआ निर्णय

रतलाम के गुर्जर समाज द्वारा बसंत पंचमी पर प्रतिभा सम्मानित आयोजित कर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा।

Dec 30, 2024 - 04:47
 0
संगठन शक्ति : गुर्जर समाज बसंत पंचमी पर प्रतिभाशाली युवाओं का सम्मान करेगा, कार्यकारिणी की पहली बैठक में हुआ निर्णय
जिला कार्यकारिणी को संबोधित करते गुर्जर समाज की जिला इकाई के पदाधिकारी।

गुर्जर समाज की प्रतिभाओं का होगा सम्मान, पदाधिकारियों की बैठक में हुआ निर्णय

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । गुर्जर समाज द्वारा बसंत पंचमी पर समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस दौरान शिक्षा और खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले युवा सम्मानित होंगे।

गुर्जर समाज के प्रवक्ता जयदीप गुर्जर ने बताया कि समाज की रतलाम जिले की कार्यकारिणी की पहली बैठक रविवार को आयोजित हुई। इसमें सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में समाज के हित के लिए आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। प्रवक्ता गुर्जर के अनुसार आगामी बसंत पंचमी पर समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें शिक्षा व खेल सहित अन्य प्रमुख क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले युवक - युवती सम्मानित किए जाएंगे। जिले में गुर्जर समाज की कार्यकारिणी के गठन के बाद अब तहसील स्तर पर भी कार्यकारिणी गठित की जाएगी। यह कार्य मार्च अंत तक पूरा कर लिया जाएगा।

ये रहे उपस्थित

बैठक में समाज अध्यक्ष एडवोकेट देवेंद्र सिराधना गुर्जर, राहुल धभाई, दयाराम गुर्जर, भूपेंद्र गुर्जर, अशोक गुर्जर, अरविंद गुर्जर, दिग्विजय धभाई, राजवीर गुर्जर, नीलेश गुर्जर, दशरथ गुर्जर, सुनील गुर्जर, पवन गुर्जर, गोपाल गुर्जर, विशाल गुर्जर आदि मौजूद रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।