नौकरी पाने का सुनहरा अवसर... अगले महीने दिल्ली और मुंबई के इन मॉल में खुलेगा एपल का पहला रिटेल स्टोर

Apple Retail Store in India : काफी समय से चर्चा चल रही है कि एपल भारत में अपने रिटेल स्टोर ओपन करने जा रही है. अब नई रिपोर्ट सामने आई है कि एपल  अगले महीने भारत में अपना पहला रिटेल स्टोर लॉन्च कर सकती है. कंपनी पहले से ही दिल्ली और मुंबई में ऑफलाइन स्टोर पर काम कर रही है. अब मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि मुंबई में अप्रैल में स्टोर खुलेगा, उसके बाद दिल्ली में अप्रैल-जून तक स्टोर खोल दिया जाएगा.  कंपनी फिलहाल अपने आधिकारिक ई-स्टोर के माध्यम से डिवाइस बेचती है, जिसे 2020 में भारत में लॉन्च किया गया था. कहां होगा एपल का स्टोर? एपल अपना पहला रिटेल स्टोर मुंबई के जियो वर्ल्ड ड्राइव मॉल (बांद्रा पूर्व) में और दूसरा दिल्ली के सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल (साकेत) में खोलने की तैयार में है. कहा जा रहा है कि मुंबई में जगह बड़ी होगी और 22,000 वर्ग फुट में फैली होगी, जबकि दिल्ली में स्टोर 10,000 वर्ग फुट से अधिक एरिया में बनाया जाएगा. पहले स्टोर का लॉन्च इवेंट जबरदस्त होगा. उम्मीद की जा रही है कि एपल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट डिएड्रे ओ'ब्रायन मुंबई में स्टोर लॉन्च इवेंट में शामिल हो सकते हैं. हालांकि, एपल के सीईओ टिम कुक की मौजूदगी के बारे में कोई डिटेल सामने नहीं आई है. वैसे, कुक कई बार भारत आ चुके हैं. 2016 में उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी. दोनों ने भारत में मैन्युफैक्चरिंग पर चर्चा की थी. लोगों को मिलेगी नौकरी एपल के रिटेल स्टोर भारत में खुलने से नौकरी की संभावनाएं भी बढ़ी हैं. एपल ने भारत में एपल रिटेल स्टोर के लिए अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर कई जॉब को लिस्ट किया है.  कंपनी टेक स्पेशलिस्ट, ऑपरेशन एक्सपर्ट और स्टोर मैनेजर की तलाश कर रही है. दूसरी तरफ एपल  कथित तौर पर छंटनी से बचने के लिए कॉर्पोरेट में हायरिंग पर रोक लगाए हुए है. एपल के लिए अब भारत एक मुख्य बाजार बनता जा रहा है. यही वजह है कि कंपनी भारत पर ध्यान दे रही है. यह भी पढ़ें - फुल चार्ज में 11 घंटे चलेगा ये लैपटॉप, HP ने लॉन्च किया Pavilion Aero 13, ये है कीमत

Mar 22, 2023 - 02:11
 0
नौकरी पाने का सुनहरा अवसर... अगले महीने दिल्ली और मुंबई के इन मॉल में खुलेगा एपल का पहला रिटेल स्टोर

Apple Retail Store in India : काफी समय से चर्चा चल रही है कि एपल भारत में अपने रिटेल स्टोर ओपन करने जा रही है. अब नई रिपोर्ट सामने आई है कि एपल  अगले महीने भारत में अपना पहला रिटेल स्टोर लॉन्च कर सकती है. कंपनी पहले से ही दिल्ली और मुंबई में ऑफलाइन स्टोर पर काम कर रही है. अब मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि मुंबई में अप्रैल में स्टोर खुलेगा, उसके बाद दिल्ली में अप्रैल-जून तक स्टोर खोल दिया जाएगा.  कंपनी फिलहाल अपने आधिकारिक ई-स्टोर के माध्यम से डिवाइस बेचती है, जिसे 2020 में भारत में लॉन्च किया गया था.

कहां होगा एपल का स्टोर?

एपल अपना पहला रिटेल स्टोर मुंबई के जियो वर्ल्ड ड्राइव मॉल (बांद्रा पूर्व) में और दूसरा दिल्ली के सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल (साकेत) में खोलने की तैयार में है. कहा जा रहा है कि मुंबई में जगह बड़ी होगी और 22,000 वर्ग फुट में फैली होगी, जबकि दिल्ली में स्टोर 10,000 वर्ग फुट से अधिक एरिया में बनाया जाएगा. पहले स्टोर का लॉन्च इवेंट जबरदस्त होगा. उम्मीद की जा रही है कि एपल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट डिएड्रे ओ'ब्रायन मुंबई में स्टोर लॉन्च इवेंट में शामिल हो सकते हैं. हालांकि, एपल के सीईओ टिम कुक की मौजूदगी के बारे में कोई डिटेल सामने नहीं आई है. वैसे, कुक कई बार भारत आ चुके हैं. 2016 में उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी. दोनों ने भारत में मैन्युफैक्चरिंग पर चर्चा की थी.

लोगों को मिलेगी नौकरी

एपल के रिटेल स्टोर भारत में खुलने से नौकरी की संभावनाएं भी बढ़ी हैं. एपल ने भारत में एपल रिटेल स्टोर के लिए अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर कई जॉब को लिस्ट किया है.  कंपनी टेक स्पेशलिस्ट, ऑपरेशन एक्सपर्ट और स्टोर मैनेजर की तलाश कर रही है. दूसरी तरफ एपल  कथित तौर पर छंटनी से बचने के लिए कॉर्पोरेट में हायरिंग पर रोक लगाए हुए है. एपल के लिए अब भारत एक मुख्य बाजार बनता जा रहा है. यही वजह है कि कंपनी भारत पर ध्यान दे रही है.

यह भी पढ़ें - फुल चार्ज में 11 घंटे चलेगा ये लैपटॉप, HP ने लॉन्च किया Pavilion Aero 13, ये है कीमत

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।