Job in Automobile Company : रोजगार की तलाश है तो डॉक्यूमेंट के साथ तैयार रहिए, 15 नवंबर को आईटीआई में सुजुकी मोटर्स करेगी विभिन्न पदों पर भर्ती

Job in Automobile Company : 15 दिसंबर को आईटीआई रतलाम में प्लेसमेंट शिविर लगेगा। इसमें सुजुकी मोटर्स कंपनी में रोजगार का अवसर मिलेगा।

Nov 11, 2021 - 01:59
 0
Job in Automobile Company : रोजगार की तलाश है तो डॉक्यूमेंट के साथ तैयार रहिए, 15 नवंबर को आईटीआई में सुजुकी मोटर्स करेगी विभिन्न पदों पर भर्ती

रतलाम @ एसीएन टाइम्स . आईटीआई रतलाम में 15 नवंबर को कैंपस प्लेसमेंट होगा। सुजुकी मोटर्स गुजरात विभिन्न पदों पर युवाओं की भर्ती (Job in Automobile Company) करेगी। कंपनी को गुजरात के हंसलपुर प्लांट के लिए 200 युवाओं की आवश्यकता है। इसके लिए भर्ती की जा रही है।

उल्लेखनीय कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के निर्देश पर रतलाम में निरंतर बेरोजगार युवाओं को अच्छा रोजगार दिलाने के लिए कार्य किया जा रहा है। निरंतर प्लेसमेंट के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। आईटीआई प्राचार्य यू. पी. अहिरवार ने बताया 15 नवंबर को आईटीआई परिसर में सुजुकी मोटर्स (Job in Automobile Company) द्वारा प्लेसमेंट शिविर लगाया जाएगा। इसमें आईटीआई और 10 उत्तीर्ण युवा शामिल हो सकते हैं।

इन पदों पर काम करने के मिल सकता है अवसर

कंपनी द्वारा फिटर, डीजल मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, टर्नर, मशीनिस्ट, टूल एंड डाई मेकर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, ऑटोमोबाइल, ट्रैक्टर मैकेनिक, पेंटर जैसे पदों पर भर्ती की जाएगी।

ये योग्यता और दस्तावेज होंगे जरूरी

  • कक्षा दसवीं कम से कम 50 प्रतिशत अंको से उत्तीर्ण हो।
  • आईटीआई 60 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण की हो।
  • आयु 18 से 23 वर्ष तक हो।
  • ओरिजिनल दस्तावेजों और फोटोकॉपी के दो सैट्स साथ रखें।
  • सभी अंक सूचियां और आधार कार्ड भी साथ रखें।
  • छायाचित्र भी साथ लेकर आएं।

यह सुविधाएं मिलेंगी

  • कुल 20 हजार 100 रुपए प्रतिमाह वेतन।
  • इन हैंड सैलेरी प्रतिमाह 14 हजार 925 रुपए मिलेगी।
  • पीएफ, ईसीआई देय होगा।
  • कैंटीन की व्यवस्था होगी।
  • यूनिफॉर्म, शूज भी दिए जाएंगे।
  • जीपीए व मेडिकल इंश्योरेंस की सुविधा होगी।
  • डॉरमेट्री ऑन नॉमिनल चार्ज उपलब्ध होगी।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।