13वां साईं भंडारा 12 जून को डीआरएम कार्यालय परिसर में, आबिद हुसैन मीर रेलवे कार स्टाफ एसोसिएशन के नौवीं बार अध्यक्ष बने

रेलवे कार स्टाफ यूनियन द्वारा 12 जून को साईं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। यह भंडारे का 13वां वर्ष है। यूनियन के निर्वाचन में आबिद हुसैन मीर को पुनः अध्यक्ष पद पर चुन लिया गया है।

Jun 8, 2023 - 19:47
Jun 8, 2023 - 20:06
 0
13वां साईं भंडारा 12 जून को डीआरएम कार्यालय परिसर में, आबिद हुसैन मीर रेलवे कार स्टाफ एसोसिएशन के नौवीं बार अध्यक्ष बने
साईं भंडारा 12 जून को।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम रेल मंडल (डीआरएम) कार्यालय परिसर में स्थत साईं बाबा के मंदिर पर 13वां साईं भंडारा 12 जून को होगा। इसकी तैयारियां जोरों पर हैं। आयोजन करने वाली समिति रेलवे कार स्टाफ एसोसिएशन का पुनर्गठन किया गया जिसमें आबिद हुसैन मीर को पुनः अध्यक्ष चुन लिया गया। अन्य पदाधिकारियों और कार्यकारिणी का चयन भी किया गया।

अध्यक्ष आबिद हुसैन मीर ने बताया साईं भंडारे का आयोजन मंडल रेल कार्यालय परिसर में ऑफिसर रेस्ट हाउस के पास 12 जून को सुबह 11 से अपराह्न 4 बजे तक होगा। आयोजन रतलाम रेलवे कार स्टाफ यूनियन के तत्वाधान में समस्त रेलवे स्टाफ द्वारा किया जाएगा। भंडारे का यह 13वां साल है। बाबा की पूजा अर्चना के पश्चात भक्तजन भोजन प्रसादी ग्रहण करेंगे। 

रेलवे कार स्टाफ यूनियन की बैठक व निर्वाचन पिछले दिनों हुए। इसमें सर्वानुमति से आबिद हुसैन मीर लगातार नौवीं बार भी अध्यक्ष चुन लिया गया। उनके पूर्व के आठों कार्यकाल काफी अच्छे रहे जिससे प्रभावित होकर सभी सदस्यों ने पुनः अध्यक्ष पद की बागडोर उन्हें सौंप दी। इस दौरान कार्यकारिणी के अन्य पदों का निर्वाचन भी हुआ। इसमें उपाध्यक्ष जसवंत टांक, कोषाध्यक्ष सुनील साईंराम, सचिव मनीष कैथवास तथा मीडिया प्रभारी सुनील व्यास चुने गए। वीरेन्द्र नागौरा, बाबूसिंह, अभिषेक, अश्विनी, कोमल, प्रताप को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। अध्यक्ष आबिद मीर सहित समस्त कार्यकारिणी ने श्रद्धालुओं से भंडारे में भोजन-प्रसादी ग्रहण कर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।