Ratlam : श्री गढ़खंखाई माता चुनरी यात्रा 25 मार्च को, पैदल तय करेंगे 39 किमी दूरी, माता को ओढ़ाएंगे 111 फीट लंबी चुनरी

रतलाम में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री पद्मावती माता मंदिर से श्री गढ़खंखाई माता मंदिर तक पैदल चुनरी यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा 39 किलोमीटर की पदयात्रा करेगी।

Mar 22, 2026 - 17:32
Mar 22, 2026 - 17:47
 0
Ratlam : श्री गढ़खंखाई माता चुनरी यात्रा 25 मार्च को, पैदल तय करेंगे 39 किमी दूरी, माता को ओढ़ाएंगे 111 फीट लंबी चुनरी
श्री गढ़खंखाई चुनरी यात्रा 25 मार्च 2026 को रतलाम में।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । श्री गढ़खंखाई माता चुनरी यात्रा आयोजन समिति द्वारा 26वीं चुनरी यात्रा 25 मार्च 2026 को निकाली जाएगी। इसमें शामिल भक्त श्री गढ़खंखाई माता जी को 111 फीट लंबी चुनरी ओढ़ाकर हिन्दू राष्ट्र और विश्व शांति की कामना करेंगे।

Google NewsFollow Us

समिति अध्यक्ष एवं पार्षद धर्मेंद्र रांका ने बताया समिति द्वारा चैत्र नवरात्रि की सप्तमी तिथि (25 मार्च 2026) को सायं 6 बजे पैदल चुनरी यात्रा निकलेगी। यह रतलाम के महलवाड़ा स्थित श्री पद्मावती माता मंदिर से श्री गढ़खंखाई माता मंदिर राजापुरा के लिए रवाना होगी। इसमें भगवा ध्वजों के साथ भक्त 111 फीट लंबी चुनरी लेकर रवाना होंगे।

ये भी पढ़ें

यह रहेगा यात्रा का रूट

चुनरी यात्रा पैलेस रोड, डालूमोदी बाजार, माणक चौक, घांसबाजार, चौमुखीपुल, चांदनीचौक, सुतारों का वास, बाजना बस स्टैंड, अंडरब्रिज, सागोद रोड, शिवगढ़ होते हुए श्री गढ़खंखाई माता मंदिर तक की 39 किलोमीटर की यात्रा पूरी करेगी। यात्रा 26 मार्च को सुबह 11 बजे माता मंदिर पहुंचेगी जहां विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर माता को चुनरी ओढ़ाई जाएगी।

ये भी पढ़ें

इन्होंने की अपील

भव्य चुनरी यात्रा में ज्यादा से ज्यादा की संख्या में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील समिति अध्यक्ष धरेंद्र रांका के अलावा उपाध्यक्ष नरेंद्रसिंह चौहान, मंगलसिंह पंवार, ओमप्रकाश धीमान, कार्य समिति सदस्य श्याम उपाध्याय डॉ. रचित अग्रवाल, विपिन सोनी, नीरज चावला, पं. संजय दवे, संजय पेमाल, प्रकाश सेठिया, मुकेश गांधी, गोपाल शर्मा, गोविंदसिंह चौहान, नवीन व्यास, रवि पंवार, गब्बर यादव, ऋषि पाटीदार, चिराग जायसवाल, लाखनसिंह शेखावत, नितिन संघवी, राजेश नागल, जितेंद्र बामनिया, एडवोकेट राहुल शर्मा, रवि वंडेला, निखिलेश सिंह पंवार, विनोद गुर्जर आदि ने की है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।