रतलाम : विधायक काश्यप द्वारा महलवाड़ा द्वार के सौन्दर्यीकरण के लिए 25 लाख रुपए और स्वीकृत, कहा- अगस्त तक पूरा करें काम

विधायक चेतन ने कश्यप ने रतलाम महल वाले के सौंदर्यीकरण के लिए 25 लाख रुपए और स्वीकृत किए हैं। उन्होंने काम अगस्त तक पूरा करने के निर्देश भी दिए।

Apr 6, 2023 - 22:09
 0
रतलाम : विधायक काश्यप द्वारा महलवाड़ा द्वार के सौन्दर्यीकरण के लिए 25 लाख रुपए और स्वीकृत, कहा- अगस्त तक पूरा करें काम
अधिकारियों और आर्किटेक्ट को निर्देश देते विधायक चेतन्य काश्यप।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर की धरोहर महलवाड़ा के द्वार के सौन्दर्यीकरण का कार्य जारी है। इसके लिए विधायक चेतन्य काश्यप ने अपनी निधि से 25 लाख रुपए और स्वीकृत किए हैं। उन्होंने अगस्त तक काम पूरा करने के निर्देश नगर निगम को दिए हैं।

गुरूवार को विधायक काश्यप ने महलवाड़ा द्वार के सौन्दर्यीकरण की निगम इंजीनियर, कन्सलटेन्ट, आर्किटेक्ट एवं ठेकेदार के साथ समीक्षा की। सौन्दर्यीकरण के प्रथम चरण में घण्टाघर को नया स्वरूप दिया जाएगा। इसमें नई घड़ी लगाने के साथ-साथ तीनों गुंबद के लीकेज सुधारकर वॉटरप्रूफ ट्रीटमेन्ट का कार्य होगा और अन्दर से तीनों डोम को मजबूत भी किया जाएगा। समीक्षा के दौरान सौन्दर्यीकरण का कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। 

150

बता दें कि विधायक काश्यप द्वारा सौन्दर्यीकरण अब तक 50 लाख रुपए विधायक निधि से दिए जा चुके हैं। सौन्दर्यीकरण का शेष खर्च नगर निगम द्वारा वहन किया जाएगा।

500
200
Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।