सीएम राइज विनोबा स्कूल का 13 दिवसीय समर कैंप स्पंदन शुरू, 145 विद्यार्थी सीख रहे खेल और गीत-संगीत

सीएम राइज विनोबा स्कूल में समर कैंप सोमवार को शुरू हो गया। यह 13 भी तक चलेगा।

May 2, 2023 - 10:26
May 2, 2023 - 14:08
 0
सीएम राइज विनोबा स्कूल का 13 दिवसीय समर कैंप स्पंदन शुरू, 145 विद्यार्थी सीख रहे खेल और गीत-संगीत
समर कैंप के दौरान खेल गतिविधि को हरी झंडी दिखाते जिला शिक्षा अधिकारी शर्मा।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर के सीएम राइज विनोबा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 13 दिनी समर कैंप 'स्पंदन' का उद्घाटन जिला शिक्षा अधिकारी के. सी. शर्मा ने किया। शर्मा ने बच्चों के सर्वांगीण विकास और 21वीं सदी के कौशलों को विकसित करने की दृष्टि से समर कैंप को महत्वपूर्ण बताया।

उप प्राचार्य गजेंद्रसिंह राठौर ने कैम्प में संपंन्न होने वाली विभिन्न गतिविधियों के विषय में विस्तृत जानकारी दी तथा उनका महत्व बताया। वार्मअप के बाद सभी विद्यार्थियों को योगासन अनिल मिश्रा ने सिखाए। खेल गतिविधि की शुरुआत एडीपीसी अशोक लोढ़ा नने हरी झंडी दिखाकर की। समर कैंप की प्रभारी हिना शाह ने बताया बताया कि गर्मी की छुट्टियों में यह आयोजन बच्चों के  सर्वांगीण विकास एवं स्किल डेवलपमेंट के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर हैं। इसमें बच्चे अपनी रुचि अनुसार विभिन्न गतिविधियों का चयन कर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

145 बच्चे इन गतिविधियों में ले रहे भाग

कार्यक्रम में बच्चों ने  कत्थक, मार्गदर्शक और रोचन सोनटक्के, तबला प्रशिक्षक विनय राठौर एवं मार्शल आर्ट एवं आत्मरक्षा प्रभारी शिक्षिका महिमा पितलिया के साथ बढ़ चढ़कर उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्राचार्य संध्या वोरा ने बताया कि समर कैंप की जिम्मेदारी कविता वर्मा, प्रहलाद बैरागी तथा अमित झा संभाल रहे हैं। कैंप में संस्था के 145 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। संचालन हिना शाह ने कि। आभार संध्या वोरा ने व्यक्त किया।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।