जननायक टंट्या मामा एवं भगवान बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना के तहत आवेदन आमंत्रित

आदिवासी युवाओं से स्वरोजगार हेतु ऋण प्रदान करने की योजना के तहत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

Aug 4, 2023 - 01:30
 0
जननायक टंट्या मामा एवं भगवान बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना के तहत आवेदन आमंत्रित
स्वरोजगार योजना।

एसीएन टाइम्स @ भोपाल  आदिवासी वित्त विकास निगम म.प्र. द्वारा जननायक टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना एवं भगवान बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना संचालित है। इसके तहत आदिवासी युवाओं के लिए बैंकों के माध्यम से ऋण प्रदान करने के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं।

अनुसूचित जनजातीय वर्ग के शिक्षित युवा वर्ग व बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए उक्त योजना में निगम द्वारा ब्याज अनुदान एवं ऋण गारंटी प्रदान की जाती है। जनजातीय कार्य विभाग ने आदिवासी युवाओं से योजना का लाभ उठाने का अनुरोध किया है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।