भाजपा के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में बारडोली विधायक ईश्वर परमार ने किया ‘मेरा बूथ - सबसे मजबूत’ क्रियान्वन करने का आह्वान

भाजपा द्वारा रतलाम में सभी मोर्चों का संयुक्त सम्मेलन आहूत किया गया। इसमें मेरा बूथ – सबसे मजबूत अभियान को क्रियान्वित करने का आह्वान किया गया।

Aug 22, 2023 - 07:56
 0
भाजपा के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में बारडोली विधायक ईश्वर परमार ने किया ‘मेरा बूथ - सबसे मजबूत’ क्रियान्वन करने का आह्वान
भाजपा के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करते विधायक ईश्वर परमार।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम  विधायक प्रवास अभियान के तहत रतलाम विधानसभा क्षेत्र में आए गुजरात के बारडोली विधायक ईश्वर परमार सोमवार को रंगोली सभागृह में आयोजित संयुक्त मोर्चा एवं प्रकोष्ठ सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने मोर्चा एवं प्रकोष्ठ कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव में ‘मेरा बूथ - सबसे मजबूत’ क्रियान्वन करने का आह्वान किया। सम्मेलन में विधायक चेतन्य काश्यप ने शहर में किए गए विकास कार्यों और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला।

संयुक्त मोर्चा एवं प्रकोष्ठ सम्मेलन के आरंभ में विधायक प्रवास अभियान के जिला प्रभारी एवं भाजपा के जिला महामंत्री ने विधानसभा चुनाव की तैयारी हेतु गुजरात से आए बारडोली विधायक ईश्वर परमार का परिचय दिया। परमार ने भाजपा की विकास यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मोर्चा एवं प्रकोष्ठ कार्यकर्ताओं के माध्यम से पार्टी हर वर्ग से जुड़ी है। चुनाव में सभी कार्यकर्ता अधिक से अधिक मतदान कराकर भाजपा को विजयश्री दिलाएं। विधायक काश्यप ने कहा कि रतलाम में भाजपा की जीत का सिलसिला लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी के रीति-नीति अनुसार घर-घर जाकर जनसंपर्क करने एवं मतदाताओं को मतदान हेतु अधिक से अधिक प्रेरित करने का आह्वान किया।

ये उपस्थिति रहे सम्मेलन में

सम्मेलन में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विप्लव जैन और अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मंसूर जमादार भी मंचासीन रहे। अतिथियों का स्वागत अनिता कटारिया, सुदीप पटेल, अनुज शर्मा, गोपाल राठी, रवि निन्दाने आदि ने किया। विधायक प्रवास अभियान के विधानसभा सहसंयोजक रजनीश गोयल ने बताया कि इस दौरान भाजपा अजा, जजा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, खेल प्रकोष्ठ, क्रीड़ा भारती प्रकोष्ठ, बुद्धीजीवी प्रकोष्ठ, व्यापारी प्रकोष्ठ, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।