ऑटो यूनियन ने सुनाई RTO में व्याप्त भ्रष्टाचार की कहानी, जीवन सिंह बोले- आंख में आंख डालकर काम कराएंगे, अवैध वसूली नहीं करने देंगे
जावरा के निर्दलीय प्रत्याशी जीवन सिंह शेरपुर को पिपलौदा नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष श्याम बिहारी पटेल ने समर्थन देकर भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं।

पिपलौदा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष श्याम बिहारी पटेल ने दिया समर्थन तो जीवन सिंह शेरपुर ने उन्हें गोद में ही उठा लिया
एसीएन टाइम्स @ जावरा । परिवहन विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार से त्रस्त जावरा की ऑटो यूनियन ने जावरा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी जीवन सिंह शेरपुर को समर्थन दिया। उन्होंने जनसंपर्क के दौरान भ्रष्टाचार की कहानी और अपनी पीड़ा बताई तो जीवन सिंह ने कहा कि आज से किसी को एक रुपया भी देने की जरूरत नहीं है। अब जिम्मेदारों से आंख में आंख डालकर काम करवाएंगे, किसी को अवैध वसूली नहीं करने देंगे, भ्रष्टाचार नहीं करने देंगे।
जावरा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी जीवन सिंह शेरपुर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों की आंख कि किरकिरी बन गए हैं। जीवन सिंह जनसंपर्क के दौरान लोगों को विकास कार्य सहित अन्य वादे कर रहे हैं। करणी सेना परिवार के नेता जीवन सिंह शेरपुर ने रविवार को बालाजी मंदिर चौपाटी, गांधी कॉलोनी, शास्त्री कॉलोनी, मित्र नगर व आदि इलाकों में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया।
शहर में प्रचार-प्रसार करने पहुंचे जीवन सिंह शेरपुर का शहर की गली-मोहल्ले में हार-फूल व फटाके फोड़ते हुए घर-घर आत्मीयता से स्वागत किया। बुजुर्गों ने आशीर्वाद दिया और उनकी जीत की कामना भी की। प्रत्याशी ने जनता से वादा किया कि विधायक बनने के बाद वह जनता की सेवा के लिए तत्पर रहेंगे। जीवन सिंह के समर्थन में महिलाओं ने भी जनसंपर्क किया। वे सोमवार को विधानसभा क्षेत्र के भीमाखेड़ी, मामटखेड़ा, तालीदाना, शक्कर खेड़ी, बीलंदपुर, चिंपिया, जालीनेर, रियावन, झातला, में जनसंपर्क करेंगे।
भ्रष्टाचार की कहानी, ऑटो यूनियन अध्यक्ष की जुबानी
ऑटो यूनियन अध्यक्ष फिरोज काज़ी ने जीवन सिंह को समर्थन देते हुए कहा कि उन्होंने जीवन सिंह शेरपुर को मैं अपना भाई मान चुका हूं और पूरा ऑटो यूनियन उनके साथ है। उन्होंने बताया यूनियन इसलिए कागज कंप्लीट नहीं करवा पाती है क्योंकि फिटनेस की रसीद ₹700 रुपए में कटती है और हमसे ₹1800 लिए जाते हैं। पक्के परमिट की रसीद 3200 रुपए की कटती है लेकिन हमसे ₹6000 लिए जाते हैं। टीडी परमिट की रसीद 600 रुपए में कटती है जबकि हमसे 5000 रुपए लिए जाते हैं।
प्रत्याशी ने किया ऐसा वादा...
जीवन सिंह के आने से ही यह भ्रष्टाचार खत्म हो सकता है। इस पर जीवन सिंह शेरपुर बोले कि ऑटो यूनियन की जितनी भी समस्या है 600 की 5000, 3200 के 6000 हजार रुपए देने की तो अब इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी। नियमानुसार जितना शुल्क लगता है अब उतना ही देना पड़ेगा। आंखों में आंख डाल कर काम कराएंगे, किसी को अवैध वसूली नहीं करने देंगे, किसी को भ्रष्टाचार नहीं करने देंगे। एक भी अधिकारी भ्रष्टाचार के रूप में आज के बाद में आपसे 1 रुपया भी नहीं लेगा चाहे परिस्थितियों कैसी भी हो। आज से भ्रष्टाचार बंद। चुनाव में भी कोई परेशान करें तो हमें याद करना, हम मदद करेंगे। जीवन सिंह ने कहा कि दोनों ही पार्टियां कार्यकताओं की उपेक्षा करती हैं।
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्याम बिहारी पटेल ने दिया समर्थन
पूर्व पिपलौदा नगर पालिका अध्यक्ष एवं वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष पति श्याम बिहारी पटेल रविवार सुबह जावरा पहुंचे और जीवन सिंह शेरपुर को समर्थन देने का ऐलान किया है। जीवन सिंह ने हार-फूल व साफा पहनाकर उनका स्वागत किया। गौरतलब है कि पिपलौदा क्षेत्र के कद्दावर नेता पटेल पिछली तीन परिषदों में अध्यक्ष पद पर जनसमर्थन प्राप्त कर चुके हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर उन्हें जावरा विधानसभा क्षेत्र की जनता का समर्थन मिला था। पटेल ने जीवन सिंह को जनता का उम्मीदवार बताते हुए उन्हें समर्थन देकर जनता से वोट करने की अपील की।
2018 की चॉबी आज के ऑटो रिक्शा में लगेगी तो हम जीतेंगे- पटेल
जावरा में वंशवाद, परिवारवाद, अत्याचार, एकाधिकार आदि सब के खात्मे के लिए हमने 2018 में एक आवाज बुलंद की थी। उस वक्त हम चाबी लेकर आए थे और ठीक 5 साल बाद पुन: वंशवाद, परिवारवाद का खात्मा करने ऑटो रिक्शा लेकर आए हैं। जीवन सिंह शेरपुर का चुनाव चिह्न ऑटो रिक्शा है। 2018 की चॉबी 2023 में ऑटो रिक्शा में लगेगी और और हम चुनाव जीतेंगे। हम आपकी सभी समस्या में आपके साथ खड़े रहेंगे। आप की आवश्यक की पूर्ति करेंगे, जो भी जावरा विधानसभा में मूल-भूत आवश्यकता से लेकर जो भी आपके दिल-दिमाग और मस्तिष्क में है। केवल कोई पार्टी राजनैतिक दल या नेता कभी काम नहीं करा सकता, एक जन सामान्य से निकला हुआ व्यक्ति जो संघर्षों के बीच में आप के बीच में से निकला और पूरे मध्यप्रदेश में एक आवाज बुलंद की। एक नाम और मुकाम हासिल किया, वह व्यक्ति आप के बीच आया है आप का प्यार आशीर्वाद मांगने आया है। मेरा आप से निवेदन है जीवन सिंह शेरपुर को एक बार जिता कर विधानसभा भेज दीजिए। पटेल ने जीवन सिंह शेरपुर को जिताने का आह्वान किया।
कार्यालय का शुभारंभ, कांग्रेस छोड़कर दिया समर्थन
जनसंपर्क के बाद शाम को जावरा शहर की जेता साहब की गली में केंद्रीय चुनाव कार्यालय का शुभारंभ हुआ।
कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष प्रदेश परिवहन प्रकोष्ठ के महामंत्री असलम मेव, ट्रांसपोर्ट यूनियन के उपाध्यक्ष इबु भाई, परिवहन प्रकोष्ठ के शहर अध्यक्ष अहेमद खान, कुरैशी समाज के जिला अध्यक्ष अब्बू सेठ, अध्यक्ष इमरान कुरैशी, फारुक कुरैशी, जफर खान, गफ्फार, जावेद, मुबारिक, मोहम्मद, रईस, कमरुद्दीन, कांग्रेस के पूर्व पार्षद गफूर कुरैशी आदि ने कांग्रेस छोड़ कर जीवन सिंह को समर्थन दिया।