2.77 करोड़ रुपए में बनेगा मुख्य डाकघर से लोकेंद्र टॉकिज तक फोरलेन, विधायक चेतन्य काश्यप ने किया भूमिपूजन

शहर के मुख्य डाकघर से लोकेंद्र टॉकीज चौराहे तक यातायात सुगम बनाने के लिए फोरलेन का निर्माण होगा। इसका भूमि पूजन विधायक चेतन्य काश्यप ने किया।

2.77 करोड़ रुपए में बनेगा मुख्य डाकघर से लोकेंद्र टॉकिज तक फोरलेन, विधायक चेतन्य काश्यप ने किया भूमिपूजन
भूमिपूजन के दौरान गेंती चलाकर सड़क निर्माण का श्रीगणेश करते विधायक चेतन्य काश्यप एवं महापौर प्रहलाद पटेल।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सैलाना बस स्टैंड स्थित मुख्य डाकघर से लोकेंद्र टॉकिज तक बनने वाले सिटी फोरलेन का भूमिपूजन विधायक चेतन्य काश्यप ने किया। फोरलेन के निर्माण में 2.77 करोड़ रुपए की लागत आएगी।

मुख्य डाकघर से लोकेंद्र टॉकिज तक का यह फोरलेन करीब 327 मीटर लंबा होगा जो सीमेंट-कांक्रीट का बनेगा। सिटी फोरलेन के भूमिपूजन के अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद ने विधायक काश्यप और महापौर पटेल का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। यातायात का दबाव अधिक रहने के कारण लंबे समय से फोरलेन निर्माण की मांग चल रही थी। इसके निर्माण से क्षेत्र में यातायात सुगम होगा। वर्तमान में यहां बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही होने से जाम की स्थिति निर्मित होती है। मार्ग पर एमसीएच अस्पताल और बाल चिकित्सालय होने से कई बार जाम में एंबुलेंस को आवाजाही में परेशानी होती थी, जो इस मार्ग के चौड़ा होने के बाद खत्म हो जाएगी।

ये रहे मौजूद

विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा, विनोद यादव, पार्षद पप्पू पुरोहित, राजपूत नवयुवक मंडल अध्यक्ष राजेंद्रसिंह गोयल, महिलपाल सिंह वाघेला सहित बड़ी संख्या में समाजजन, भाजपा नेता एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।