JSG रत्नपुरी पदग्रहण समारोह : जो व्यक्ति दूसरे से सीखने की भावना रखता है वो कभी असफल नहीं होता- याश्विन एन. कापड़ी

जैन सोशल ग्रुप रत्नपुरी का 14वां पदग्रहण समारोह रतलाम में संपन्न हुआ। इस मौके पर 6 मंजिला पक्षी घर के मॉडल का अनावरण भी किया गया।

JSG रत्नपुरी पदग्रहण समारोह : जो व्यक्ति दूसरे से सीखने की भावना रखता है वो कभी असफल नहीं होता- याश्विन एन. कापड़ी
जैन सोशल ग्रुप मप्र रतलाम रत्नपुरी के 14वें पदग्रहण समारोह में अतिथियों के साथ नई कार्यकारिणी। पास में है 6 मंजिले पक्षी घर का मॉडल जिसका अनावरण किया गया।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जो व्यक्ति दूसरे से सीखने की भावना रखता है, वह कभी असफल नहीं होता। जैन सोशल ग्रुप की स्थापना की कल्पना एक रेस्टोरेंट में बैठकर कुछ मित्रों के साथ की गई थी। आज विश्वभर में जैन सोशल ग्रुप पूरे सकल जैन समाज के लोगों को साथ लेकर काम कर रहा है। इसको हमें सभी सदस्यों तक पहुँचाना है ताकि कोई भी बच्चा उच्च शिक्षा से वंचित ना रहे।

यह बात अतिथि याश्विन एन. कापड़ी (पूर्व अध्यक्ष जे.एस.जी. इन्टरनेशनल फेडरनेशन मैनेजमेंट ट्रस्टी एवं जे.एस.जी. फेडरेशन फाउण्डेशन, मुंबई) ने कही। वे जैन सोशयल ग्रुप रत्नपुरी के 14वें पदग्रहण समारोह में अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि वेल्फेयर सोसायटी के तहत हमें रतलाम से दूसरे शहर में बैठे साधार्मिक भाई तक मदद पहुँचाना है। इस साधार्मिक भक्ति से हमें सभी का सहयोग करना है। ग्रुप का उद्देश्य बंधुत्व से प्रेम को सार्थक करना है। कापड़ी ने नवीन अध्यक्ष सचिन छाजेड़ को जैन सोशल ग्रुप रत्नपुरी को फेडरेशन का अव्वल ग्रुप बनाने के लिए शुभकामनाएं दी।

हमारे जीवन रूपी कार में ब्रेक होना बहुत जरूरी- रश्मि गुप्ता

इस अवसर पर मोटिवेशनल स्पीकर लॉयनस इंटरनेशनल की पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रश्मि गुप्ता ने कहा कि मातृ दिवस पर माँ की व्यापकता की व्याख्या नहीं की जा सकती है। माँ ही हमें छोटी-छोटी बातों में बहुत कुछ सिखा देती हैं। हमारी जीवन रूपी कार में भी ब्रेक होते हैं और यह ब्रेक हमारे माता-पिता, टीचर, शुभ चिंतक होते हैं जो समय-समय पर हमारी गलितियों पर टोकते रहते हैं, और हादसों को लेकर आगाह करते हैं। जो अपनी लाइफ में इनको सम्मान देते है वो बहुत जल्दी अपनी मंजिल पर पहुँचते हैं। आपके पास जो होगा वो ही अंदर से बाहर आएगा।

गुप्ता ने कहा हम खुश कब होते हैं जब कोई तारीफ कर दे और हम दुखी तब होते जब हमें कोई तकलीफ दें। आप अपना रिमोट कन्ट्रोल अपने पास रखो, इसे किसी और के पास ना जाने दो। हम क्यों दूसरों की वजह से दुखी हों। अपने रिश्तों को हमें बाउण्ड्री में रखना होगा। हमें अच्छे और बुरे, सही-गलत की समझ होना बहुत जरूरी है। जरूरी नहीं कि जो अच्छा हो, वह सही ही हो।

महावीर स्वामी की तस्वीर पर माल्यार्पण के साथ शुरू हुआ समारोह

समारोह का शुभारम्भ महावीर स्वामी की तस्वीरों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर अतिथि कापड़ी और गुप्ता ने मध्यप्रदेश रीजन चेयरमैन प्रीतेश गादिया, झोन को-ऑर्डिनेटर जयन्तीलाल डांगी एवं ग्रुप के पदाधिकारियों की उपस्थित में किया। नवकार मंत्र का वाचन सपना पिरोदिया एवं दीपा चौरड़िया ने किया। अतिथि परिचय विपुल पितलिया एवं ममता पिरोदिया ने दिया। अतिथियों का स्वागत अजय मेहता, संजय लुनिया, विकास चौपड़ा, सचिन छाजेड़, लोकेश ओस्तवाल, मनीष मंडलेचा, नीतेश कोठारी, विनोद कटारिया, पंकज पटवा, हितेश मेहता, संदीप मूणत, कमलेश मेहता, मीतेश गादिया, संदीप पिरोदिया, राकेश कोठारी, हितेश पारख, आलोक छाजेड़, विपुल पितलिया, मनीष पिरोदिया, राजेश बोरदिया व कार्यकारिणी सदस्यों ने किया।

इन्होंने भी संबोधित किया

इस अवसर पर नवीन अध्यक्ष सचिन छाजेड़ ने कहा कि हमारे जीवन में सामाजिक संस्था की जिम्मेदारी मिलना गौरव की बात होती है। जे.एस.जी. मध्यप्रदेश रीजन के चेयरपर्सन प्रीतेश गादिया ने भी संबोधित किया। सेवा कार्यों की वजह से रत्नपुरी ग्रुप का मान बढ़ा है इस के साथ -साथ रीजन का भी मान बढ़ा। मध्यप्रदेश रीजन के झोन कोर्डिनेटर जयंतीलाल डांगी, ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष अजय मेहता, चार्टर अध्यक्ष  संजय लुनिया, निवृत्तमान अध्यक्ष विकास चौपड़ा ने भी संबोधित किया।

6 मंजिला पक्षी घर के मॉडल का अनावरण

तत्पश्चात निर्वत्तमान अध्यक्ष विकास चौपड़ा ने नवीन अध्यक्ष सचिन छाजेड़ को पिन लगाकर पदभार दिया व चार्टर अध्यक्ष संजय लुनिया ने चार्टर प्रदान किया। रजत जयंती के अवसर पर 6 मंजिला पक्षी घर के मॉडल का अनावरण किया गया है शीघ्र ही इसे मूर्तरूप प्रदान किया जाएगा। ग्रुप की ओर से मातृ छाया को सहयोग राशि प्रदान की गई। ग्रुप का 25 वर्ष से सर्कुरल वितरण करने वाले व्यास का सम्मान किया गया। निवृत्तमान अध्यक्ष विकास चौपड़ा का अभिनंदन  अतिथियों एवं ग्रुप के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। अभिनंदन पत्र का वाचन सचिव पंकज पटवा ने किया। अतिथियों को प्रतीक चिह्न ग्रुप पदाधिकारी एवं नीतू छाजेड़, सारिका नाहर,  सोनू बाफना, ऋतु बाफना, सपना पिरोदिया, दीपा चौरड़िया ने प्रदान किए। संचालन प्रमोद नाहर, सुचित्रा लुनिया ने किया। आभार हितेश मेहता ने माना।

ये शामिल हैं नई कार्यकारिणी में

कार्यकारिणी में शपथ लेने वालों में उपाध्यक्ष लोकेश ओस्तवाल, सचिव पंकज पटवा, हितेश मेहता, कोषाध्यक्ष विनय मेहता, संचालक प्रमोद नाहर, मनीष तलेरा, विकास गुगलिया, दीपक सकलेचा, मंगल अग्रवाल, पीयूष भंडारी, संजय गांग, विजय पुंगलिया, आशीष मूणत, प्रदीप कोचर, राकेश रूनवाल, पंकज जैन, नीलेश मेहता, सपना पिरोदिया, ऋतु बाफना, दीपा चौरड़िया, सोनू बाफना शामिल रहे।