भाजपा : जिला स्तरीय चुनाव प्रबंधन और जन आशीर्वाद यात्रा के लिए जिला स्तरीय समितियों का गठन, जानें- किसे क्या जिम्मेदारी मिली

भाजपा ने जिला स्तरीय चुनाव प्रबंधन समिति और जन आशीर्वाद यात्रा जिला स्तरीय समिति गठित की गई है।

भाजपा : जिला स्तरीय चुनाव प्रबंधन और जन आशीर्वाद यात्रा के लिए जिला स्तरीय समितियों का गठन, जानें- किसे क्या जिम्मेदारी मिली
भाजपा।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । चुनाव के मद्देनजर भाजपा फुलप्रूफ प्लानिंग के साथ आगे बढ़ रही है। कार्यकर्ताओं बांधे रखने और मतदाताओं को साधने के मामले में कोई कसर नहीं रख रही। इसी क्रम में भाजपा ने चुनाव प्रबंधन और जन आशीर्वाद यात्रा के लिए जिला स्तरीय समितियों का गठन किया गया है। समितियों का गठन भाजपा जिला अध्यक्ष एवं जिला चुनाव संयोजक बजरंग पुरोहित ने प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के निर्देश और जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय की सहमति से किया। समिति में शामिल किए गए भाजपा नेताओं को अलग-अलग दायित्व दिए गए हैं।

जिला स्तरीय चुनाव प्रबंधन समिति

जिला प्रबंधन समिति में मनोज शर्मा को कार्यालय, सुनील सारस्वत को सामग्री साहित्य निर्माण एवं वितरण, शंकर पाटीदार को प्रचार-प्रसार एवं तुषार कोठारी को सभा-रैली भाषण हेतु विषय बिंदुओं का चयन की जिम्मेदारी दी गई है। केंद्रीय नेताओं के प्रवास एवं संभाएं हेतु प्रदीप चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रवास एवं सभा उपेन्द्र सिंह जाधव, प्रदेश नेता प्रवास एवं सभा प्रवीण सोनी, अतिथि, आवास, वाहन और भोजन व्यवस्था विनोद करमचंदानी, विमानन शासकीय अनुमति हेतु हार्दिक मेहता, बूथ प्रबंधन के लिए हरीश ठक्कर एवं मीडिया प्रबंधन हेतु अरुण त्रिपाठी को जिम्मेदारी दी गई है।

सोशल मीडिया एवं डिजिटल मीडिया प्रबंधन सोमेश  पालीवाल एवं करण वशिष्ठ, दूरसंचार एवं सूचना तकनीकी के कार्य व कॉल सेंटर हेतु नीलेश  राव, चुनाव आयोग संबंधी कार्य के लिए सुभाष जैन, मोर्चा प्रकोष्ठ  कार्यक्रम के लिए हरीराम शाह, विभिन्न खेल, कला एवं अन्य संपर्क, संवाद व कार्यक्रम का दायित्व बलवंत भाटी को दिया गया है। इसी प्रकार मतदाता सूची संबंधी कार्य के लिए समरथ साहू , हितग्राही सम्मेलन कार्यक्रम हेतु अजय सकलेचा, प्रदेश स्तरीय जन आशीर्वाद यात्रा के लिए अशोक जैन लाला, प्रशासकीय अनुमति समन्वय हेतु नितिन लोढ़ा, प्रवासी कार्यकर्ता विस्तारक सम्पर्क समन्वय मनीष  बैरागी, कोष  के लिए जयवंत कोठारी को जिम्मेदारी दी गई है।

जन आशीर्वाद यात्रा की समिति में ये शामिल

भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा 08 एवं 09 सितंबर को रतलाम प्रवास करेगी। इसके लिए भाजपा द्वारा जिलास्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसमें अशोक जैन लाला यात्रा जिला प्रमुख एवं नंदकिशोर महावर व लाल बहादुर पाटीदार, जिला सह प्रमुख बनाए गए हैं। विधानसभा स्तर पर रतलाम ग्रामीण में कन्हैयालाल पाटीदार, शहर में मनोहर पोरवाल, सैलाना में भंवरलाल डोडियार, जावरा में महेश सोनी एवं आलोट मे नंदनराज जैन विधानसभा प्रमुख रहेंगे। सभी मंडलों में मंडल अध्यक्ष प्रमुख भी बनाए गए हैं। ग्रामीण में बाबूलाल कर्णधार, सैलाना में शंभु सिंह गणावा व जावरा में प्रदीप चौधरी दिन प्रमुख रहेंगे। भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी रतलाम शहर विधानसभा में प्रवीण सोनी, धीरज व्यास तथा जावरा में अजय सकलेचा देखेंगे। विश्राम एवं अतिथि प्रमुख रतलाम में विनोद करमचंदानी, जावरा में हरिराम शाह बनाए गए हैं।

इसी प्रकार ग्रामीण विक्रम सिंह लुनेरा, शहर में जयवंत कोठारी एवं जावरा में पवन सोनी सभा प्रमुख, रतलाम में बलवंत भाटी एवं जावरा में कीर्ति शरण सिंह वाहन प्रमुख, रतलाम ग्रामीण मे राजेंद्र नगरा, शहर में नितिन लोढ़ा तथा जावरा देवेन्द्र भटनागर प्रशासन कार्य प्रमुख रहेंगे। रतलाम ग्रामीण में अशोक पंड्या, शहर में प्रहलाद राठौर एवं रजनीश  गोयल तथा जावरा में अजय भाटी स्वागत एवं मंच प्रमुख बनाए गए हैं। सुनील सारस्वत एवं अभय कोठारी को साहित्य एवं सामग्री प्रमुख, सोनू यादव को सुरक्षा प्रमुख, विप्लव जैन को अगवानी दस्ता, अरुण त्रिपाठी को मीडिया प्रमुख, करण वशिष्ठ को सोशल मीडिया प्रमुख एवं रतलाम में डॉ. अंशुल चौहान तथा जावरा में डॉ. प्रदीप तिवारी को मेडिकल प्रमुख बनाया गया है।