विश्व पर्यावरण दिवस पर रैली आज, अमृत सागर उद्यान में पर्यावरण संरक्षण पर होगा व्याख्यान व पौधे भी रोपे जाएंगे

5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया है। इस मौके पर नगर निगम जागरूकता रैला निकालेगा।

विश्व पर्यावरण दिवस पर रैली आज, अमृत सागर उद्यान में पर्यावरण संरक्षण पर होगा व्याख्यान व पौधे भी रोपे जाएंगे
विश्व पर्यावरण दिवस।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून, रविवार) को एप्को (भोपाल) व नगर पालिक निगम (रतलाम) के संयुक्त तत्वाधान में त्रिपोलिया गेट से रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली के बाद अमृत सागर उद्यान में पर्यावरण संरक्षण पर व्याख्यान का आयोजन होगा। इस मौके पर तालाब की सफाई के लिए श्रमदान भी किया जाएगा और पौधे भी रोपे जाएंगे।

रैली सुबह 6 बजे त्रिपोलिया गेट से प्रारंभ होगी। इसमें जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम सहित अन्य शासकीय विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारी, शिक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका, खिलाड़ी, स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थी तथा नागरिक सम्मिलित होंगे। रैली के समापन पश्चात अमृत सागर उद्यान में पौधारोपण कर ग्रीन रतलाम-क्लीन रतलाम का संदेश दिया जाएगा। नगर निगम द्वारा नागरिकों, खिलाड़ी, स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी आदि से अपील की गई है कि रैली व पौधारोपण कार्यक्रम में अधिकाधिक की संख्या में सम्मिलित होकर पर्यावरण को सहेजने में अपना योगदान दें।

रैली में निगम के विभिन्न विभागों को दिए रैली में शामिल होने 

आयुक्त सोमनाथ झारिया ने बताया कलेक्टर एवं प्रशासक के आदेशानुसार विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूकता रैली निकाली जाना है। आयुक्त ने इसके लिए समस्त निगम कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कवे प्रति वार्ड प्रभारी 5-5 कर्मचारियों के साथ उपस्थित रहें। इसी प्रकार सहायक यंत्री एवं उपयंत्री अपने साथ 10-10 कर्मचारियों को लेकर आएं। चारों जोन के इंचार्ज को भी 10-10 कर्मचारियों के साथ उपस्थित रहने की ताकीद की गई है।

आयुक्त झारिया के अऩुसार उद्यान विभाग से 50 कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य की है। वहीं वर्कशॉप, राजस्व, संपत्ति कर विभाग व कार्यालय अधीक्षक के साथ 10-10 कर्मचारी और अकाउंट सेक्शन से 5 कर्मचारियों की उपस्थिति रहना अनिवार्य किया है। सभी को सुबहे 6:00 बजे रैली शुरू होने के निर्धारित स्थल-त्रिपोलिया गेट पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहना होगा। यहीं से पर्यावरण जागरूकता रैली प्रारंभ होगी और अमृतसागर बगीचे में समारोह के रूप में विसर्जित होगी।