सर्व ब्राहम्ण महासभा ने विधायक चेतन्य काश्यप का स्वागत कर शहर का एक चौराहा परशुराम के नाम पर करवाने के लिए सम्मान-पत्र सौंपा

रतलाम शहर का एक चौराहा परशुराम के नाम पर करने के निर्णय पर सर्व ब्राह्मण महासभा ने विधायक चेतन्य काश्यप व महापौर प्रहलाद पटेल का स्वागत किया।

सर्व ब्राहम्ण महासभा ने विधायक चेतन्य काश्यप का स्वागत कर शहर का एक चौराहा परशुराम के नाम पर करवाने के लिए सम्मान-पत्र सौंपा
सर्व ब्राह्मण महासभा के सदस्यों ने रतलाम विधायक चेतन्य काश्यप का स्वागत व सम्मान किया।

महापौर प्रहलाद पटेल का भी स्वागत व सम्मान किया

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सर्व ब्राहम्ण महासभा ने बुधवार को विधायक चेतन्य काश्यप का स्वागत कर उन्हें सम्मान पत्र सौंपा। महासभा ने कुछ समय पहले विधायक काश्यप को शहर के एक चैराहे का नाम भगवान परशुराम के नाम करने एवं वहां प्रतीक स्वरूप फरसा स्थापित करने की मांग की थी। इस पर विधायक काश्यप के प्रयास रंग लाए और नगर निगम द्वारा गत दिवस सम्मेलन में इसका प्रस्ताव पारित कर दिया गया। इसके चलते महासभा ने महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, एमआईसी सदस्य एवं पार्षदों के प्रति भी आभार जताया।

इस अवसर पर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, सर्व ब्राहम्ण महासभा संयोजक शांतिलाल शर्मा, अध्यक्ष नरेंद्र जोशी, सनातन धर्मसभा के कोमलसिंह राठौर, उपाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा आदि मंचासीन रहे। विधायक जनसंपर्क कार्यालय पहुंचे समाजजन को विधायक काश्यप ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि किसी भी काम को करने के लिए हम निमित्त मात्र हैं, इच्छा तो प्रभु की होती है। जीवन में ऐसे अवसर बार-बार नहीं मिलते हैं। जब भी मौका मिले तत्काल काम करना चाहिए। समाज, संस्कृति और विकास के कार्यों को प्राथमिकता मिलना चाहिए।

ऐसे कार्यों से समाज में जागृति जरूरी

काश्यप ने कहा कि आपकी मांग पर महापौर एवं निगम अध्यक्ष से चर्चा कर उक्त प्रस्ताव को चर्चा में लाने का कहा था, जिसके बाद एमआईसी सदस्यों ने तत्काल इसका निराकरण लिया। उन्होंने महासभा को चैराहा तय करने की बात कही जहां पर भगवान परशुराम का 21 फीट का फरसा प्रतीक स्वरूप स्थापित किया जाएगा। काश्यप ने कहा कि ऐसे कार्यों के लिए समाज में जागृति जरूरी है। युवाओं के मन में भी इन प्रतीकों के माध्यम से धारणा बनती है। विधायक काश्यप का स्वागत सर्व ब्राहम्ण महासभा अध्यक्ष नरेंद्र जोशी, उपाध्यक्ष गोपाल शर्मा, शैलेंद्र तिवारी, मनोज शर्मा, ब्रम्ह युवा शक्ति संयोजक ओमप्रकाश त्रिवेदी, महिला शक्ति सुजिता पाठक, कौशल्या त्रिवेदी आदि ने किया। संचालन एवं आभार प्रदर्शन संयोजक शांतिलाल शर्मा ने किया।

महापौर पटेल का भी किया अभिनन्दन, महापौर ने लिए समाज से तीन वचन

सर्व ब्राम्हण महासभा रतलाम के पदाधिकारियों ने महापौर प्रहलाद पटेल का स्वागत भी व अभिनन्दन किया। इस मौके पर महापौर पटेल ने समाज के पदाधिकारियों से तीन वचन लिए। इसमें शहर को साफ-स्वच्छ व सुन्दर बनाने में समाज पूरा सहयोग करेगा, पानी का अपव्यय नहीं करेगा और भारतीय जनता पार्टी व हम पर आशीर्वाद हमेशा बना रहेगा। महापौर पटेल का स्वागत सर्व ब्राहम्ण महासभा अध्यक्ष नरेंद्र जोशी, उपाध्यक्ष गोपाल शर्मा, शैलेंद्र तिवारी, भाजपा जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, ब्रह्मा युवा शक्ति संयोजक ओमप्रकाश त्रिवेदी, महिला शक्ति सुजिता पाठक, कौशल्या त्रिवेदी आदि ने किया। इस अवसर पर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया आदि उपस्थित थे।