योजनाओं की जानकारी देने के लिए भाजपा निकालेगी विकास यात्राएं, संत रविदास जयंती से होगी शुरुआत

रतलाम विधानसभा क्षेत्र में मंडल स्तर पर विकास यात्राओं का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर रतलाम विधायक चेतन्य काश्यप ने बैठक लेकर चर्चा की।

Jan 30, 2023 - 22:48
Jan 30, 2023 - 22:49
 0
योजनाओं की जानकारी देने के लिए भाजपा निकालेगी विकास यात्राएं, संत रविदास जयंती से होगी शुरुआत
विकास यात्राओं को लेकर मंडलों की बैठक लेते विधायक चेतन्य काश्यप।

विधायक चेतन्य काश्यप ने ली रतलाम विधानसभा के भाजपा मंडलों की बैठक

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी भी संत रविदास जयंती से शहर में विकास यात्राएं निकालेगी। यात्रा की तैयारियों के संबंध में विधायक चेतन्य काश्यप ने सोमवार को भाजपा के सभी मंडल पदाधिकारियों की बैठक ली। शहर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोहर पोरवाल को यात्रा का संयोजक बनाया गया है।

विधायक काश्यप द्वारा ली गई बैठक में शहर में विकास यात्रा को लेकर रूट चार्ट पर भी चर्चा की गई। विकास यात्रा में सभी जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। शहर में प्रतिदिन अलग-अलग वार्डों में समूह के रूप में यात्रा निकाली जाएंगी। शासन द्वारा जनहित में किए गए कार्यों को बताया जाएगा। इस दौरान यात्रा संयोजक पोरवाल के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा, मंडल प्रभारी विनोद यादव, महामंत्री राकेश परमार, हेमंत राहोरी, आईटी सेल प्रदेश सह संयोजक सोमेश पालीवाल, जिला आईटी सेल संयोजक नीलेश राव उपस्थित रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।