ब्राह्मण रत्न एवं सनातन धर्म शिरोमणि सम्मान 30 मार्च को उज्जैन में, रतलाम के बेटी रक्षा मिश्रा सहित 51 मातृशक्तियों का होगा सम्मान

मप्र बाह्मण महासभा द्वारा 51 मातृशक्तियों सहित विप्र समाज के प्रमुख जनों के 30 मार्च को उज्जैन में होने वाले समारोह में ब्राह्मण गौरव एवं ब्राह्मण रत्न सम्मान प्रदान किया जाएगा।

Mar 20, 2025 - 22:52
Mar 21, 2025 - 02:00
 0
ब्राह्मण रत्न एवं सनातन धर्म शिरोमणि सम्मान 30 मार्च को उज्जैन में, रतलाम के बेटी रक्षा मिश्रा सहित 51 मातृशक्तियों का होगा सम्मान
ब्राह्मण रत्न एवं सनातन धर्म शिरोमणि सम्मान समारोह 2025 उज्जैन में 30 मार्च को होगा।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम / उज्जैन । मध्यप्रदेश ब्राह्मण महासभा द्वारा ब्राह्मण रत्न एवं सनातन धर्म शिरोमणि सम्मान समारोह 2025 का आयोजन महाकाल परिसर उज्जैन में किया जाएगा। इसमें कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज रतलाम की महिला इकाई अध्यक्ष रक्षा मिश्रा सहित 51 मातृशक्ति एवं अन्य विप्र शख्सियतों को सम्मानित किया जाएगा।

मध्यप्रदेश ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष मनोज (अजय) रावत ने बताया कि समारोह 30 मार्च (रविवार), 2025 को दोपहर से 3 से रात 8 बजे तक चलेगा। महासभा से मिली जानकारी के अनुसार समारोह महामंडलेश्वर शैलेश आनंद गिरि जी महाराज, आचार्य अखिलेश जी महाराज के आतिथ्य में होगा। इसमें विप्र बंधुओं को ब्राह्मण रत्न एवं ब्राह्मण गौरव रत्न से सम्मानित किया जाएगा।

इनका होगा अभिनंदन

पं. दिलीप उपाध्याय (चम्मू गुरु), पं. राजेश शर्मा (महाकाल मंदिर के पुजारी), पं. प्रमोद शर्मा (देवास), पं. बृजेश शर्मा (बिल्डर), पं. रामबाबू शर्मा (भोपाल), पं. देवेंद्र शर्मा (इंदौर), पं. पीयूष पण्ड्या (एडवोकेट), अमित पण्ड्या (बिल्डर), पं. वीरेंद्र शर्मा (एडवोकेट), रक्षा मिश्रा (महिला अध्यक्ष- कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज रतलाम), रेखा भार्गव, ललित तिवारी, निहारिका शर्मा (इंदौर), मोनिका शर्मा (इंदौर), वर्षा जोशी, लक्ष्मी शुक्ला, प्राची दुबे, श्यामली शर्मा (भोपाल), सुजाता ठाकुर (भोपाल), नीतू तिवारी (भोपाल), संजना रिछारिया, जागृति शुक्ला (जबलपुर), नीलम चतुर्वेदी (डिंडोरी), मीना दुबे (धार), ऋचा अवस्थी (रतलाम), मनीष मिश्रा (मुलताई), चित्र वाजपेई (तराना), अनुराधा जोशी (खातेगांव), उमा पांडेय (महीदपुर), रीता मिश्रा (भोपाल), संध्या पुरोहित (उज्जैन), रश्मि नगर (इंदौर), सलोनी शर्मा (इंदौर), अर्चना शर्मा (इंदौर), आकांक्षा दुबे (इंदौर), सरोज वैष्णव, रानी व्यास (नागदा), वंदना द्विवेदी (भोपाल), आभा शर्मा (उज्जैन), विनीता पाठक आदि का सम्मान किया जाएगा। 

भजन संध्यान भी होगी

आयोजन के दौरान भजन संध्या भी होगी। इसमें ज्वलंत अमित शर्मा म्यूजिकल ग्रुप द्वारा संगीतमयी भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। गणेश वंदना एश्वर्या शर्मा, सरस्वती वंदना और स्वागत गीत मीरा व्यास प्रस्तुत करेंगी। ज्वलंत शर्मा, अमित शर्मा, अनामिका शर्मा एवं कवि शुभम् शर्मा भी प्रस्तुति देंगे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।