चेतन्य काश्यप फाउंडेशन का प्रतिभा सम्मान समारोह आज, राज्यपाल थावरचंद गेहलोत करेंगे मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

चेतन्य काश्यप फाउंडेशन 24 सितंबर को 10वीं और 12वीं में 75 फीसदी से अधिक अंक लाने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित करेगा।

Sep 23, 2023 - 23:00
Sep 24, 2023 - 10:01
 0
चेतन्य काश्यप फाउंडेशन का प्रतिभा सम्मान समारोह आज, राज्यपाल थावरचंद गेहलोत करेंगे मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
थावरचंद गेहलोत, राज्यपाल- कर्नाटक।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के तत्वावधान में प्रतिभा सम्मान समारोह 24 सितंबर (रविवार) को विधायक सभागृह पर आयोजित होगा। फाउंडेशन अध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत रहेंगे। अध्यक्षता सांसद गुमान सिंह डामोर करेंगे। विशेष अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी जीतू जिराती, जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय, जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा एवं महापौर प्रहलाद पटेल रहेंगे।

काश्यप ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए वर्ष 2014 में प्रतिभा सम्मान समारोह की शुरुआत की गई थी। तब से लेकर अब तक निरंतर प्रतिभाओं का सम्मानित किए जाने का यह कार्य फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है। समारोह में 10वीं एवं 12वीं की सीबीएसई एवं एमपी बोर्ड की परीक्षाओं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले करीब दो हजार मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान होगा। प्रत्येक मेधावी विद्यार्थी को फाउंडेशन द्वारा सम्मान स्वरूप टाइटन रिस्ट वाच एवं शील्ड प्रदान की जाएगी।

कूपन के आधार पर मिलेगा सम्मान-पत्र

प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजन समिति के सलाहकार, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, निर्मल लुनिया, सदस्य महेंद्र नाहर, मनोज शर्मा, सोना शर्मा, मुकेश सोनी, आनंद जैन ने बताया कि समारोह की सूचना समस्त स्कूलों को दी गई है। समारोह के कूपन स्कूलों के माध्यम से बच्चों तक भिजवाए गए हैं। कूपन के आधार पर ही मेधावी विद्यार्थियों को सम्मान-पत्र प्रदान किए जाएंगे। समारोह में मेधावी विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।