वनवासियों के कल्याण में भाजपा ने कोई कसर नहीं छोड़ी, कांग्रेस आई तो न बहना रहेगी और न ही लाड़ली- मुख्यमंत्री चौहान

मप्र के मुख्यंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को सैलाना विधानसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी संगीता चारेल के समर्थन में रावटी में आयोजित आमसभा को संबोधित किया और भाजपा को पनः आशीर्वाद देने का आह्वान किया।

वनवासियों के कल्याण में भाजपा ने कोई कसर नहीं छोड़ी, कांग्रेस आई तो न बहना रहेगी और न ही लाड़ली- मुख्यमंत्री चौहान
सैलाना विधानसभा क्षेत्र के रावटी में भाजपा प्रत्याशी संगीता चारेल के समर्थन में आयोजित आमसभा में भाजपा के पक्ष में मतदान करने का संकल्प दिलाते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान।

सैलाना विधानसभा के रावटी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा प्रत्याशी संगीता चारेल के समर्थन में आमसभा, कहा- लाड़ली बहनों को प्रतिमाह 3 हजार दे कर रहूँगा

एसीएन टाइम्स @ रतलाम ।  चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रतलाम जिले की सैलाना विधानसभा के रावटी में विशाल जनसभा को संबोधित किया। भाजपा प्रत्याशी संगीता चारेल के समर्थन में आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि वनवासियों के कल्याण भाजपा ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। समाजजन के सम्मान के लिए पेसा लागू कराया और रोजगार मूलक योजनाएं बनाकर 1 लाख रुपए तक की आमदनी बढ़ाने का प्रयास किया है। लाड़ली बहनों को 1 हजार रुपए से शुरुआत की थी, अभी 1250 रुपए खातें में जमा हो रहे हैं। इसे 3 हजार रुपए करके रहेंगे। इन योजनाओं को जारी रखने के लिए प्रदेश में एक बार फिर भाजपा को आशीर्वाद दें और भारी बहुमत से सरकार बनाएं।

मुख्यमंत्री चौहान ने दीपावली और भाईदूज की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हर बहन को लखपति बनाने का लक्ष्य है। इसके लिए रोजगार के अवसर बढ़ाकर आमदनी 1 लाख तक कराई जाएगी। किसानों को गेहूं 2700 रुपए क्विंटल, धान 3100 रुपए क्विंटल में खरीदी कर पूरी कीमत दी जाएगी। तेंदूपता संग्राहकों मजदूरी बढ़ाई गई है, शिक्षा के क्षेत्र में सी.एम.राइज स्कूल खोले जा रहे हैं। सैलाना विधानसभा में 10 स्कूल खोलेंगे, जिनमें भाजें-भाजियों की पढ़ाई पर कोई खर्च नहीं लगेगा। मेधावी विधार्थियों को लैपटॉप व स्कूटी दी जाएगी।

कांग्रेस सरकार ने बच्चों से साइकिल तक छीन ली थी

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने बच्चों से साइकिल तक छीन ली थी और कल्याणकारी योजनाएं बंद कर दी थी। भाजपा पुनः सरकार बनाकर उच्चस्तर की पढ़ाई भी कराएगी। भाजपा ने एक महत्वपूर्ण योजना और बनाई है जिसमें हर परिवार के एक सदस्य को रोजगार दिया जाएगा। प्रधानमंत्री आवासा योजना में जिनके नाम छूट गए, उन्हें सीएम लाड़ली बहना आवास योजना के माध्यम से आवास दिया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि झुग्गी-झोपड़ी में रहने वालों को पक्के आवास दिए जाएंगे। सैलाना में भाजपा की जीत होने के बाद विकास कार्य में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

भाजपा जो कहती है, वह कर के दिखाती है- चारेल

प्रारंभ में सैलाना प्रत्याशी संगीता चारेल ने कहा कि आजादी के बाद वर्ष 2013 में सैलाना विधानसभा क्षेत्र में पहली बार कमल खिला था। उनके विधायक काल में तब 2000 करोड़ से अधिक के कार्य हुए थे। कांग्रेस ने कोई नया कार्य नहीं किया। भाजपा जो कहती है वो करके दिखाती है। एक बार पुनः भाजपा को विजयी बनाएं। सभा संचालन हरीश ठक्कर ने किया। आभार नारायण ने माना। 

सभा में ये भी रहे मौजूद

इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, विधानसभा प्रभारी शंकरलाल पाटीदार, पूर्व मंडी अध्यक्ष विजय चारेल, जिला संयोजक बजरंग पुरोहित, विधानसभा संयोजक भंवरलाल डोडिया, ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, जिला सह मीडिया प्रभारी नीलेश बाफना, अज-अजजा मोर्चा के मोतीलाल निनामा, मंडल प्रभारी राजेन्द्र पाटीदार, जनपद अध्यक्ष कैलाशीबाई चारेल, सुरेश सिंगाड़, शैतान पटेल, गोंविद डामर, शंम्भुसिंह गणावा, ओमप्रकाश बोरिया, बाजना जनपद उपाध्यक्ष सुरेन्द्र देवदा, पूर्व विधायक लाहलिंग देवदा, कमल देवदा, विशाल धभाई, भूपेन्द्र जायसवाल, कैलाश झोड़िया, शक्तिसिंह चौहान, श्याम धाकड़, प्रशांत अग्रवाल, प्रभुलाल चारेल, महेन्द्र जाट, हिम्मत मेहता, प्रकाश ग्वालियरी, भेरूलाल पोरवाल, संजय बाफना, इंदरमल गांधी, सुशील कटारिया, सतीश नाहर, संजय टांक, करण सिंह, बद्रीलाल चौहान आदि मंचासीन रहे।