रतलाम विकास प्राधिकरण के संचालक मंडल का स्वागत-अभिनंदन आज, जानिए- कौन कर रहा आयोजन

रतलाम विकास प्राधिकरण के संचालक मंडल का रविवार को स्वागत अभिनंदन किया जाएगा। आयोजन श्री सनातन धर्म सभा औरश्री महारुद्र यज्ञ समिति द्वारा किया जाएगा।

May 10, 2026 - 15:25
 0
रतलाम विकास प्राधिकरण के संचालक मंडल का स्वागत-अभिनंदन आज, जानिए- कौन कर रहा आयोजन
रतलाम विकास प्राधिकरण के पदाधिकारियों का 10 मई 2026 को होगा स्वागत-अभिनंदन।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । श्री सनातन धर्म सभा एवं महारुद्र यज्ञ समिति द्वारा 10 मई 2026 को एक समारोह आयोजित किया जा रहा है। इसमें रतलाम विकास प्राधिकरण (RDA) के नवमनोनीत पदाधिकारियों और सदस्यों को अभिनंदन किया जाएगा।

समिति के अनुसार कार्यक्रम शाम 6.30 बजे श्री रामगोपाल मंदिर, गौशाला रोड रतलाम पर होगा। इसमें रतलाम विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, उपाध्यक्षद्वय प्रवीण सोनी एवं गोविंद काकाणी, संचालक राखी व्यास, राजेन्द्र सिंह, धीरज व्यास, राजेन्द्र मौर्य एवं किरण महावर का स्वागत-अभिनंदन होगा। सनातन धर्म सभा के महामंत्री नवनीत सोनी ने धर्मप्रेमीजनों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर नव मनोनीत संचालक मंडल का स्वागत एवं अभिनंदन करने की अपील की है।

ये भी पढ़ें

 

 

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।