रतलाम : अभिभाषक संघ के चुनाव की प्रक्रिया शुरू, राकेश शर्मा मुख्य, ब्रजेश व्यास, प्रीति सोलंकी, मनीष शर्मा व वीरेंद्र कुलकर्णी सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त

अभिभाषक संघ रतलाम की नवीन कार्यकारिणी के चुनाव के लिए एडवोकेट राकेश शर्मा एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी ब्रजेश व्यास, प्रीति सोलंकी, वीरेंद्र कुलकर्णी व मनीष शर्मा बनाए गए हैं।

Jul 12, 2023 - 22:39
Jul 12, 2023 - 22:41
 0
रतलाम : अभिभाषक संघ के चुनाव की प्रक्रिया शुरू, राकेश शर्मा मुख्य, ब्रजेश व्यास, प्रीति सोलंकी, मनीष शर्मा व वीरेंद्र कुलकर्णी सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त
एडवोकेट।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अभिभाषक संघ रतलाम के दो द्विवार्षिक चुनाव होने हैं। इसके लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट राकेश शर्मा को नियुक्त किया गया है। शर्मा द्वारा चार सहायक निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

जानकारी के अनुसार अभिभाषक संघ की साधारण सभा का आयोजन गत दिवस हुआ। इसमें वर्ष 2023-25 के लिए नई कार्यकारिणी के चुनाव कराए जाने का निर्णय लिया गया। इसमें एडवोकेट ओमप्रकाश बोरसिया और विमल छिपानी ने एडवोकेट राकेश शर्मा का नाम मुख्य निर्वाचन अधिकारी के लिए प्रस्तावित किया गया। सभी सदस्यों ने सर्वानुमति से उक्त प्रस्ताव का समर्थन किया।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी शर्मा ने बुधवार को चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ की। उन्होंने चुनाव संपन्न कराने के लिए चार सहायक निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति उनकी सहमति प्राप्त कर की। सहायक निर्वाचन अधिकारी के रूप में एडवोकेट ब्रजेश व्यास, प्रीति सोलंकी, वीरेन्द्र कुलकर्णी एवं मनीष शर्मा सहयोग करेंगे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।