मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान : डीआईजी मनोज कुमार सिंह एवं एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने शिविर लगाकर सुनी लोगों की समस्याएं, किया त्वरित समाधान

मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत पुलिस विभाग द्वारा भी लोगों की शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। इसके तहत विशेष शिविर लगाया गया जिसमें 80 शिकायतों का त्वरित निराकरण किया गया।

May 27, 2023 - 19:18
May 31, 2023 - 00:20
 0
मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान : डीआईजी मनोज कुमार सिंह एवं एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने शिविर लगाकर सुनी लोगों की समस्याएं, किया त्वरित समाधान
मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत आयोजित विशेष शिविर में लोगों की समस्या सुनते डीआईजी मनोज कुमार सिंह, पास हैं एसपी सिद्धार्ध बहुगुणा।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान निर्देशानुसार प्रदेश में 10 मई से मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान का दूसरा चरण चल रहा है। इसके तहत पुलिस विभाग द्वारा विशेष शिविर लगाकर लोगो की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। शनिवार को पुलिस कंट्रोल रूम में रतलाम उपरेंज के डीआईजी मनोज कुमार सिंह एवं एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ जनसुनवाई कर शिकायतों का निराकरण किया।

शिविर के दौरान सीएम हेल्पलाइन एवं प्रत्यक्ष दिए गए आवेदन पत्रों पर कार्रवाई की गई। कुछ शिकायतों का त्वरित निराकरण डीआईजी एवं एसपी के मार्गदर्शन में किया गया तथा कुछ शिकायतों पर कार्यवाही कर त्वरित निराकरण करने हेतु सम्बंधित राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। शिविर में जिले के अलग-अलग अनुभाग से शिकायतकर्ता शामिल हुए। जिनकी 80 शिकायतों का त्वरित निराकरण किया गया।

रोज कार्रवाई और समीक्षा करने के निर्देश

बता दें कि, एसपी बहुगुणा द्वारा जनसेवा अभियान के अंतर्गत जिले में सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों द्वारा प्रतिदिन शिकायतकताओं के आवेदन पत्रों और सीएम हेल्पलाइन का निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं। एसपी ने कहा है कि सभी राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी प्रतिदिन स्वयं शिकायतों की समीक्षा करते हुए शिकायतकर्ता से विनम्रता पूर्वक चर्चा करें। उनकी समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर त्वरित संतुष्टिप्रद किया जाए। की गई कार्रवाई से एसपी को अवगत कराने के निर्देश भी दिए हैं।

शिविर में ये रहे उपस्थित

विशेष शिविर एडिशनल एसपी डॉ. सुनील पाटीदार, डीएसपी सुनील कुमार गुप्ता, सीएसपी हेमंत चौहान एवम अन्य राजपत्रित अधिकारी, थाना तथा चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।