पर्यावरणविद् एवं पत्रकार खुशालसिंह पुरोहित जैव विविधता प्रबंधन समिति के अध्यक्ष निर्वाचित, नगर निगम आयुक्त जारी किए सदस्यों के नाम

ख्यात पर्यावरणविद् डॉ. खुशालसिंह पुरोहित को रतलाम नगर निगम की जैव विविधता प्रबंधन समिति का अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया है।

पर्यावरणविद् एवं पत्रकार खुशालसिंह पुरोहित जैव विविधता प्रबंधन समिति के अध्यक्ष निर्वाचित, नगर निगम आयुक्त जारी किए सदस्यों के नाम
डॉ. खुशालसिंह पुरोहित, अध्यक्ष- जैव विविधता प्रबंधन समिति, रतलाम।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम नगर पालिक निगम द्वारा जैव विविधता प्रबंधन समिति का गठन किया गया है। पर्यावरणविद् खुशालसिंह पुरोहित को समिति का अध्यक्ष चुना गया है।

नगर निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट द्वारा इसे लेकर आदेश जारी किया गया है। इसके अनुसार जैव विविधता प्रबंधन समिति में सदस्य रूप में सेवानिवृत्त प्राध्यापक सुषमा कटारे, सामाजिक कार्यकर्ता दिव्या श्रीवास्तव, सामुदायिक कार्यकर्ता विशाल कुमार वर्मा, शिक्षाविद् संजय शंकर दवे, सामुदायिक कार्यकर्ता रूपचंद रावत तथा सचिव के रूप में उपभोक्ता संगठन कार्यकर्ता नरेश सकलेचा सम्मिलित हैं।