सकारात्मक पहल : गिलड़ा और काकाणी परिवार ने रामबाग हनुमान मंदिर समिति को भेंट किए पानी और चाय-काफी पीने के लिए स्टील के 1300 गिलास

रतलाम के गिलड़ा और काकाणी परिवार ने पर्यावरण सुधार की दृष्टि से एक मिसाल पेश की। आयोजनों में डिस्पोजल का उपयोग नहीं हो इसलिए स्टील के 1300 गिलास समाज की रामबाग हनुमान मंदिर समिति को भेंट किए।

Feb 28, 2025 - 17:00
Feb 28, 2025 - 17:34
 0
सकारात्मक पहल : गिलड़ा और काकाणी परिवार ने रामबाग हनुमान मंदिर समिति को भेंट किए पानी और चाय-काफी पीने के लिए स्टील के 1300 गिलास
माहेश्वरी समाज की रामबाग हनुमान मंदिर समिति को स्टील के गिलास भेंट करते हुए गिलड़ा और काकाणी परिवार के सदस्य।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । काकाणी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा सेवा के क्षेत्र में लगातार बेहतर कार्य किए जा रहे हैं। फाउंडेशन की ही प्रेरणा से गिलड़ा और काकाणी परिवार ने एक सकारात्मक पहल की है। परिवार में हुए विवाह समारोह के उपलक्ष्य में दोनों ही परिवारों ने मिल कर समाज के रामबाग स्थित हनुमान मंदिर को स्टील के पानी पीने के 1000 गिलास और चाय-काफी पीने के 300 गिलास भेंट किए।

गिलड़ा और काकाणी परिवार द्वार उक्त गिलास समिति अध्यक्ष डॉ. बी. एल. तापड़िया एवं समिति सदस्यों को सौंपे गए। पर्यावरण सुधार के उद्देश्य से यह प्रेरणादायी कदम है। बता दें कि, दोनों परिवारों द्वारा विवाहोत्सव में खाद्य पदार्थ परोसने के लिए प्लास्टिक के डिस्पोजल का बिलकुल भी उपयोग नहीं किया। इतना ही नहीं, चाइनीज और इटेलियन फूड भी नहीं रखा जो एक प्रेरक पहल है। इसके लिए माहेश्वरी समाज अध्यक्ष शैलेन्द्र डागा, सचिव नरेंद्र बाहेती, संरक्षक माधव काकाणी और समाज के वरिष्ठ सदस्य द्वारका भंसाली, प्रह्लाद लड्ढा सहित उपस्थित जनों ने गिलड़ा और काकाणी परिवार का आभार व्यक्त किया।

अन्य भी करें ऐसी पहल

काकाणी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष माधव काकाणी और सचिव गोविंद काकाणी ने इस तरह की पहल को आगे बढ़ाकर रतलाम शहर में माहेश्वरी समाज को आदर्श स्थापित करने के लिए समाजजन से आग्रह किया है। गिलास वितरण के दौरान गिलड़ा और काकाणी परिवार के सदस्यों के साथ ही रामबाग हनुमान मंदिर समिति के आदित्य डागा, गुंजन माहेश्वरी, आशीष मूंदड़ा, विनोद तोषनीवाल, अभिषेक धूत सहित पदाधिकारी और समिति सदस्य मौजूद।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।