‘अभ्यास’ से सफलता पर सम्मान ! NEET में चयनित हुए अभ्यास करियर इंस्टिट्यूट के छात्रों का सांसद सुधीर गुप्ता ने किया सम्मान, मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया

मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता ने नीट में सफल रहे अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों का सम्मान किया।

Jul 5, 2025 - 02:32
 0
‘अभ्यास’ से सफलता पर सम्मान ! NEET में चयनित हुए अभ्यास करियर इंस्टिट्यूट के छात्रों का सांसद सुधीर गुप्ता ने किया सम्मान, मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया
मंदसौर सांसद ने अभ्यास करियर इंस्टिट्यूट के नीट में चयनित बच्चों और अभिभावकों का मंदसौर सांसद ने सम्मान किया।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर में संचालित अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट के दो विद्यार्थियों का नीट (NEET) में चयन होने पर मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता द्वारा सम्मान किया गया। सांसद गुप्ता ने मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाकर बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी।

अभ्यास करियर इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर डॉ. राकेश कुमावत ने बताया कि वर्ष 2025 की नीट परीक्षा में संस्थान के 125 से अधिक विद्यार्थियों का चयन हुआ है। इसी क्रम में मंदसौर जिले के ग्राम बाबरेचा के मनीष पिता जगदीश कुमावत एवं मोहम्मद जीशान पिता शकील खान ने बेहतर रैंक प्राप्त की। इसके लिए सांसद गुप्ता द्वारा दोनों विद्यार्थियों व उनके माता-पिता का सम्मान किया और मिठाई खिलाई। इस मौके पर डॉ. कुमावत ने सांसद को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आभार जताया।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।