विधायक चेतन्य काश्यप फिर बने लॉ कॉलेज ट्रस्ट के अध्यक्ष, डॉ. संजय वाते को मिली सचिव की जिम्मेदारी

डॉ. कैलासनाथ काटजू विधि महाविद्यालय ट्रस्ट के अध्यक्ष पद के लिए रतलाम शहर विधायक चेतन्य काश्यप पुनः चुने गए।

Oct 13, 2022 - 00:37
 0
विधायक चेतन्य काश्यप फिर बने लॉ कॉलेज ट्रस्ट के अध्यक्ष, डॉ. संजय वाते को मिली सचिव की जिम्मेदारी
लॉ कॉलेज ट्रस्ट के नवनिर्वाचित पदाधिकारी।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम एज्युकेशनल सोसायटी द्वारा संचालित डॉ. कैलासनाथ काटजू विधि महाविद्यालय (लॉ कॉलेज) ट्रस्ट की बैठक महाविद्यालय में हुई। इसमें सर्वानुमति से विधायक चेतन्य काश्यप को पुनः कॉलेज ट्रस्ट का अध्यक्ष चुना गया। सचिव पद की जिम्मेदारी शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. संजय वाते बनाए गए।

ट्रस्ट की बैठक में उपाध्यक्ष निर्मल कटारिया और कोषाध्यक्ष केदार अग्रवाल चुने गए। इस दौरान ट्रस्टी निर्मल लुनिया, सुभाष जैन एवं उमेश झालानी मौजूद रहे। प्रबंध समिति ने लॉ कॉलेज के नवीन भवन का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने से उसका जल्द ही समारोह पूर्वक लोकार्पण करने का निर्णय लिया।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।