मंत्री की संजीदगी ! एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप ने महिदपुर रोड में निर्माणाधीन औद्योगिक क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया, पावर सब स्टेशन का कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए

कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने महिदपुर रोड गोगापुर स्थित शुगर मिल पर विकसित हो रहे नए औद्योगिक क्षेत्र का आकस्मिक निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Jun 7, 2025 - 22:10
Jun 7, 2025 - 23:00
 0
मंत्री की संजीदगी ! एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप ने महिदपुर रोड में निर्माणाधीन औद्योगिक क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया, पावर सब स्टेशन का कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए
महिदपुर रोड गोगापुर में विकसित हो रहे नए औद्योगिक क्षेत्र के पॉवर स्टेशन का प्रोजेक्ट देखते एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने शुक्रवार शाम आलोट विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों से लौटते समय महिदपुर रोड गोगापुर भी रुके। उन्होंने यहां स्थित शुगर मिल की भूमि पर विकसित हो रहे नवीन औद्योगिक क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र की सुविधाओं की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पावर सब स्टेशन का कार्य जल्द पूर्ण करने को कहा ताकि उद्योगपतियों को कोई परेशानी नहीं आए।

मंत्री काश्यप ने कहा कि महिदपुर रोड के नवीन औद्योगिक क्षेत्र के भूखण्डों को नीलामी हेतु पोर्टल पर डाल दिया गया है। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को औद्योगिक क्षेत्र की ग्रीन बेल्ट की खुली भूमि पर पौधारोपण कर हरियाली बढ़ाने के निर्देश दिए और नवीन औद्योगिक क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता भी देखी। निरीक्षण के दौरान काश्यप के साथ वरिष्ठ नेता बजरंग पुरोहित, मनोहर पोरवाल, भाजपा के स्थानीय मंडल अध्यक्ष संदीप व्यास एवं लघु उद्योग निगम के सब इंजीनियर शशांक रुद्रवाल आदि मौजूद रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।