भाजपा के जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा की माता विद्यावती का निधन, आज निकलेगी अंतिम यात्रा

भाजपा के रतलाम जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा की माता का निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा शनिवार को निकालेगी।

Feb 18, 2023 - 01:57
 0
भाजपा के जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा की माता विद्यावती का निधन, आज निकलेगी अंतिम यात्रा
विद्यावती शर्मा का निधन।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा एवं सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक राजेन्द्र शर्मा की माताजी विद्यावती शर्मा का निधन हो गया। 82 वर्षीय विद्यावती नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा की सास थीं।

परिजन ने बताया दिवंगत शर्मा का अंतिम संस्कार 18 फरवरी को जवाहर नगर मुक्तिधाम मे किया जायेगा। उनकी अंतिम यात्रा सुबह 10 बजे निवास स्थान सी/2 कर्मचारी कॉलोनी मुखर्जी नगर मेनरोड़ रतलाम से निकलेगी।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।