प्रदेशभर के शिक्षक 26 फरवरी को निकालेंगे ‘शिक्षक क्रमोन्नति – पदोन्नति रैली’, 19 को बैठक में बनेगी रैली सफल बनाने की रणनीति

आजाद अध्याप शिक्षक संघ मप्र द्वारा 26 फरवरी को प्रस्तावित शिक्षक क्रमोन्नति पदोन्नति रैली को सफल बनाने के लिए 19 फरवरी को रतलाम जिले की कार्यकारिणी की बैठक होगी।

प्रदेशभर के शिक्षक 26 फरवरी को निकालेंगे ‘शिक्षक क्रमोन्नति – पदोन्नति रैली’, 19 को बैठक में बनेगी रैली सफल बनाने की रणनीति
आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मप्र की बैठक 19 फरवरी को रतलाम में।

आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मप्र प्रांताध्यक्ष भरत पटेल के आह्वान पर होगा आयोजन

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अध्यापक संवर्ग की लंबित मांगों और समस्याओं के निराकरण के लिए प्रदेश के शिक्षक लामबंद हो रहे हैं। आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मप्र के आह्वान पर 26 फरवरी को वे शिक्षक क्रमोन्नति पदोन्नति रैली निकाल कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देंगे। इसकी रणनीति बनाने को लेकर 19 फरवरी को संघ के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक का आयोजन किया जाएगा।

आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मप्र के जिला कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्रसिंह भाटी ने अध्यापक संवर्ग की लंबित मांगों और समस्याओं के निराकरण को लेकर जारी क्रमबद्ध आंदोलन जारी है। इसी क्रम में 26 फरवरी को मध्यप्रदेश के समस्त जिलों में आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मध्यप्रदेश के प्रांताध्यक्ष भरत पटेल के निर्देशानुसार जिला स्तरीय 'शिक्षक क्रमोन्नति पदोन्नति रैली' का आयोजन किया जा रहा है। रैली के उपरांत अध्यापक संवर्ग की लम्बित मांगो एवं समस्याओं के निराकरण हेतु माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।

1 हजार शिक्षकों को शामिल करने का लक्ष्य

इसे लेकर 19 फरवरी को दोपहर 12.30 बजे रतलाम शहर के गुलाब चक्कर उद्यान (पुराने कलेक्ट्रेक के पास) बैठक का आयोजन किया जा रहा है। इसमें उज्जैन संभाग के अध्यक्ष प्रकाश शुक्ला, , जिलाध्यक्ष सुनील गौड़, जिला सचिव राजेश स्वर्णकार, रतलाम, जावरा, पिपलौदा, आलोट, सैलाना, बाजना ब्लॉक के अध्यक्ष, संभागीय, जिला व ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणियों के सदस्य उपस्थित रहेंगे। बैठक में जिले में कार्यरत 1000 शिक्षकों के शामिल करने का लक्ष्य रखकर रैली निकालने की योजना पर चर्चा होगी।

इन मुद्दों को लेकर होगी चर्चा

  • 1 जुलाई 2018 के पश्चात 12 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण कर चुके लोकसेवकों के लम्बित क्रमोन्नति / समयमान आदेश जारी करवाना।
  • विगत कई वर्षों से रोके गए पदोन्नति आदेश पुनः जारी करवाना।
  • लोकसेवकों को ग्रेज्युटी का लाभ दिलवाना।
  • अनुकम्पा नियुक्ति के नियमों में शिथिलीकरण करवाना।
  • अतिशेष शिक्षकों की स्वैच्छिक पदस्थापना करवाना।
  • पुरानी पेंशन की बहाली करवाना।
  • शासन द्वारा जारी वरिष्ठता सूची की त्रुटियों पर विचार-विमर्श कर उन्हें दूर करवाने के प्रयास करना।
  • अन्य स्थानीय समस्याओं पर चर्चा।
  • इस बैठक में संघ के उज्जैन संभाग अध्यक्ष प्रकाश शुक्ला के
  • उक्त जानकारी जिला कार्यकारी जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह भाटी ने दी है।