कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने विधायक दिलीप मकवाना के निवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की

कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत ने रतलाम ग्रामीण विधायक के पिता को श्रद्धांजलि अर्पित की। वे एक दिनी प्रवास पर रतलाम आए थे।

Mar 18, 2023 - 19:02
 0
कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने विधायक दिलीप मकवाना के निवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की
विधायक दिलीप मकवाना के यहां श्रद्धांजलि अर्पित करते राज्यपाल गहलोत।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत शनिवार को रतलाम प्रवास के दौरान विधायक दिलीप मकवाना के ग्राम सरवड़ स्थित निवास पहुंचे। यहां पर महामहिम ने विधायक मकवाना के पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की।

सादगी से परिपूर्ण जीवन यापन करने वाले राज्यपाल गहलोत द्वारा अन्य कई विषयों पर भी विधायक मकवाना से चर्चा की गई। इस दौरान रतलाम शहर विधायक चेतन्य काश्यप, पूर्व विधायक जितेंद्र गहलोत, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि, सांसद प्रतिनिधि बाबूलाल कर्णधार, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शुभम गुर्जर, मंडल अध्यक्ष राकेश पाटीदार, मंडल अध्यक्ष आनंदीलाल राठौड़, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शंकरलाल पाटीदार, पूर्व मंडल मदनलाल परमार, गोवर्धनलाल पाटीदार, मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमावत सहित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।