धर्म संस्कृति : मंत्रोच्चार और सनातन धर्म के जयकारे के साथ हुआ सत्यम् शिवम् सुंदरम् महारुद्राभिषेक के लिए भूमि पूजन

रतलाम में 8 मार्च को होने वाले महारुद्राभिषेक के लिए भूमिपूजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान 351 धर्मनिष्ठ सपत्नीक महारुद्राभिषेक करेंगे।

Mar 4, 2024 - 14:29
Mar 5, 2024 - 20:24
 0
धर्म संस्कृति : मंत्रोच्चार और सनातन धर्म के जयकारे के साथ हुआ सत्यम् शिवम् सुंदरम् महारुद्राभिषेक के लिए भूमि पूजन
रतलाम में होने वाले महारुद्राभिषेक के लिए भूमि पूजन करते सनातन सोशल ग्रुप के पदाधिकारी और मुख्य यजमान।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सनातन धर्म के जयकारे और विश्व के कल्याण के उद्घोष के साथ महाशिवरात्रि पर्व पर (8 मार्च) होने वाले सत्यम् शिवम् सुंदरम् महारुद्राभिषेक के लिए आयोजन स्थल का भूमिपूजन हुआ। मां कालिका माता मंदिर मेला प्रांगण में विधिवत् मंत्रोच्चार के बीच भूमिपूजन कर धर्म ध्वजा स्थापित की गई। भूमिपूजन आचार्य पं. संजय ओझा के सान्निध्य में विद्वान भूदेवों ने संपन्न कराया। इस दौरान मुख्य यजमान संदीप व्यास (मालवा ऑक्सीजन) और अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष तथा ग्रुप संरक्षक प्रदीप उपाध्याय उपस्थित रहे।

सनातन सोशल ग्रुप संयोजक मुन्नालाल शर्मा व अध्यक्ष अनिल पुरोहित ने बताया 8 मार्च को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सत्यम् शिवम् सुन्दरम् महारुद्राभिषेक किया जाएगा। सनातन सोशल ग्रुप द्वारा संत- महात्माओं के सान्निध्य में धर्मनिष्ठ, जागरूक, समर्पित बंधुओं, मातृशक्ति के स्नेह सहयोग से एवं विद्वान आचार्यों की उपस्थिति में 351 धर्मनिष्ठ सपत्निक यजमान महारुद्राभिषेक करेंगे। पदाधिकारीद्वय के अनुसार सनातन सोशल ग्रुप द्वारा इसके लिए भूमिपूजन किया गया। इस दौरान पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, बजरंग पुरोहित, कैलाश झालानी, अशोक पंड्या, ओमप्रकाश सोनी, नरेंद्र जोशी, शैलेंद्र सिंह बापू, धमचक मुलथानी, राजेंद्र राठौड़, सुरेंद्र जोशी (मुन्ना), पवन सोमानी, सचिव रवि पंवार, ग्रुप उपाध्यक्ष नीलेश सोनी, विशाल जायसवाल, कोषाध्यक्ष नरेन्द्र बाहेती (माहेश्वरी), सह कोषाध्यक्ष द्वारकादास (पप्पू) माहेश्वरी, विशाल अग्रवाल, पप्पू टंच, हितेश कामरेड, रमेश पांचाल, नरेंद्र श्रेष्ठ, सुरेश पापटवाल, आदित्य डागा, श्रेणिक जैन, महेंद्र सिंह, संजय व्यास, सुदीप पटेल, राजेश जैन, अजय शर्मा, प्रकाश माली, बाबूलाल चौधरी (मामाजी), जयंतीलाल चौधरी, कैलाश सोनी, गोपाल त्रिमूर्ति, राधावल्लभ पुरोहित, मनोज दशोत्तर, अनुज शर्मा, शैलेंद्र तिवारी, अर्जुन राठौर, दीपक परसाई, विजय भट्ट, जगदीश हरारिया, दिनेश कटारिया, नीतेश शर्मा, ध्रुव सोनी, सुरेंद्रसिंह जादौन, कमल राजोरिया, राम मोठिया, प्रदीप राठी, गोलू तिवारी, चेतन सोनी, बंशीलाल चौधरी, अश्विनी शर्मा, सुभाष जोशी, मनीष सोनी, चंद्रप्रकाश मालवीय, संजीव पाठक, मयूर टंच, महेंद्र सिंह, भरत शर्मा, मातृशक्ति मंडल की राखी व्यास, सुनीता पाठक, हेमलता माहेश्वरी, मंजू जोशी आदि मौजूद रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।