रतलाम : भारतीय जनता पार्टी का आलोट विधानसभा का कार्यकर्ता दीपावली मिलन समारोह 18 नवंबर को, मनुनिया महादेव पर जुटेंगे सांसद, विधायक और कार्यकर्ता

भाजपा की आलोट विधानसभा इकाई द्वारा कार्यकर्ताओं का दीप मिलन समारोह 18 नवंबर को मनुनिया महादेव में आयोजित होगा। इसमें सांसद, विधायक सहित कार्यकर्ता उपस्थित होंगे।

Nov 17, 2024 - 14:52
 0
रतलाम : भारतीय जनता पार्टी का आलोट विधानसभा का कार्यकर्ता दीपावली मिलन समारोह 18 नवंबर को, मनुनिया महादेव पर जुटेंगे सांसद, विधायक और कार्यकर्ता
आलोट विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं का दीप मिलन समारोह 18 नवंबर को।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । आलोट विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का दीपावली मिलन समारोह 18 नवंबर को आयोजित होगा। आलोट के मनुनिया महादेव मंदिर पर होने जा रहे इस समारोह को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

जानकारी के अनुसार कार्यकर्ता दीपावली मिलन समारोह आयोजन मनुनिया महादेव मंदिर पर 18 नवंबर सोमवार सुबह 11:00 बजे से शुरू होगा। इसमें ताल और आलोट विधानसभा के कार्यकर्ता शामिल होंगे। आयोजन में अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश शासन के मंत्री नारायण सिंह पंवार, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, सांसद अनिल फिरोजिया और क्षेत्रीय विधायक चिंतामणि मालवीय मौजूद रहेंगे।

इन्होंने की शामिल होने की अपील

आलोट विधानसभा कार्यक्रम प्रभारी थानसिंह तंवर, सह प्रभारी कमल गुप्ता, श्याम माहेश्वरी, ताल मंडल अध्यक्ष विशाल काला, आलोट मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह डोडिया, बड़ावदा मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह दादू बना, खरवाकला मंडल अध्यक्ष श्रवन सिंह दांगी, जोगणिया माता मंडल अध्यक्ष शांतिलाल पाटीदार सहित क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।