रतलाम की 1000 बहनें अपने 'शिवराज भैया' को भेजेंगी राखियां और पोस्टकार्ड, मुख्यमंत्री के संबोधन के दौरान आज विधायक चेतन्य काश्यप को सौंपेंगी

लाड़ली बहना योजना से हर्षित रतलाम की 1 हजार बहनों ने शिवराज भैया को राखी और पोस्टकार्ड भेजने का निर्णय लिया है। वे यह विधायक चेतन्य काश्यप को 27 अगस्त को सौंपेंगी।

Aug 27, 2023 - 07:34
 0
रतलाम की 1000 बहनें अपने 'शिवराज भैया' को भेजेंगी राखियां और पोस्टकार्ड, मुख्यमंत्री के संबोधन के दौरान आज विधायक चेतन्य काश्यप को सौंपेंगी
रतलाम की 1 हजार बहनें शिवराज भैया को भेजेंगी राखी।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से बहनों में

एसीएन टाइम्स @ रतलाम  रक्षाबंधन पर्व पर शहर की एक हजार बहनें विधायक चेतन्य काश्यप के माध्यम से अपने भैया मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को राखियों के साथ पोस्टकार्ड लिखकर धन्यवाद ज्ञापित करेंगी। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना लागू किए जाने से बहनों को आर्थिक संबल मिलने से वह काफी खुश हैं।

150

500
200

रक्षाबंधन के पूर्व रविवार (27 अगस्त) को लाड़ली बहनों को मुख्यमंत्री संबोधित करेंगे। इसका सीधा प्रसारण रंगोली परिसर में आयोजित कार्यक्रम में देखा व सुना जाएगा। यहीं पर बहनें विधायक काश्यप को राखियां एवं पोस्टकार्ड सौंपेंगी। सोशल मीडिया के दौर में बहनों द्वारा मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए पोस्टकार्ड लिखे गए हैं। इनमें सबने अपनी भावनाएं अपने लाड़ले भइया के लिए व्यक्त की हैं। बहनों ने स्वयं के हाथ से पोस्टकार्ड लिखे हैं, जिन्हें मुख्यमंत्री तक पहुंचाने के लिए विधायक काश्यप को वे अपना माध्यम बनाएंगी।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।