देश के इन 50 श्रेष्ठ शिक्षकों को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित, शिक्षक दिवस पर दिल्ली में प्रदान किए जाएंगे राष्ट्रीय पुरस्कार, देखें सूची

शिक्षण और अन्य गतिविधियों में श्रेष्ठ कार्य के लिए देश के 50 शिक्षकों को शिक्षक दिवस पर राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया जाएगा।

देश के इन 50 श्रेष्ठ शिक्षकों को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित, शिक्षक दिवस पर दिल्ली में प्रदान किए जाएंगे राष्ट्रीय पुरस्कार, देखें सूची
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2023

एसीएन टाइम्स @ नई दिल्ली / भोपाल । देश के 50 श्रेष्ठ शिक्षकों का चयन राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार के लिए किया गया है। शिक्षकों को शिक्षक दिवस (5 सितंबर, 2023) को दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। इस सूची में मध्यप्रदेश की सिर्फ शिक्षक शामिल हैं।

कठोर पारदर्शी और ऑनलाइन तीन चरण की चयन प्रक्रिया के माध्यम से चुने गए देश के सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को हर साल राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया जाता है। सम्मान प्रतिवर्ष शिक्षक दिवस पर होने वाले समारोह में दिया जाता है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2023 के लिए 50 सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों का चयन किया गया है। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की संयुक्त सचिव प्राची पांडेय द्वारा इस बारे में सभी चयनित शिक्षकों को पत्र के माध्यम से सूचना भेजी गई है। इसमें बताया गया है कि सम्मान समारोह 5 सितंबर, 2023 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में होगा। पुरस्कार राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किए जाएंगे।

50 हजार रुपए और रजत पदक मिलेगा

संयुक्त सचिव पांडेय के अनुसार पुरस्कार के रूप में प्रत्येक चयनित शिक्षक को योग्यता प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही 50 हजार रुपए का नकद पुरस्कार और रजत पदक भी दमया जाएगा। पुरस्कृत होने वाले शिक्षकों के 3 सितंबर की दोपहर से 6 सितंबर की पूर्वाह्न तक रहने और ठहरने की व्यवस्था भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा की गई। रहने और खाने की व्यवस्था नई दिल्ली के होटल ‘द अशोका’ में रहेगी। इस दौरान शिक्षकों को ड्यूटी पर ही माना जाएगा।

मध्य प्रदेश से सिर्फ दो शिक्षकों के नाम

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार सम्मान 2023 के लिए चयनित शिक्षकों की सूची में मध्य प्रदेश से सिर्फ दो नाम हैं। एक रतलाम शहर के सीएम राइज शासकीय विनोबा हायर सेकंडरी स्कूल की सीमा अग्निहोत्री हैं। दूसरा नाम सारिका घारू का है जो होशंगाबाद जिले के सांध्या स्थित शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल में पदस्थ हैं।