ऐसे भी होगा प्रचार : ‘भैयाजी है तो भरोसा है’ के रथ पर दिखेगी रतलाम की विकास गाथा, पांचों मंडल के सभी वार्डों में होगा डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन

भाजपा ने लोगों तक बीते 10 साल में शहर में हुए कार्यों की जानकारी पहुंचाने के लिए भैया जी हैं तो भरोसा है रथ तैयार किए हैं। ये रोज शाम 6 से रात 9 बजे तक विभिन्न वार्डों में पहुंचेंगे। इन पर विकास गाथा की डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की जाएगी।

Oct 31, 2023 - 02:47
 0
ऐसे भी होगा प्रचार : ‘भैयाजी है तो भरोसा है’ के रथ पर दिखेगी रतलाम की विकास गाथा, पांचों मंडल के सभी वार्डों में होगा डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन
चेतन्य काश्यप।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक चेतन्य काश्यप द्वारा किए गए विकास कार्यों को भाजपा शहर में ‘भैयाजी है तो भरोसा है’ रथ के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाएगी। इस संबंध में रथ संयोजक द्वारा शहर के पांचों मंडलों की बैठक ली गई। अध्यक्षता जिला प्रशासकीय कार्य प्रभारी नितिन लोढ़ा ने की।

बैठक में बताया गया कि पांचों मंडल के लिए रथ प्रभारी बनाए गए हैं। इसके तहत दीनदयाल मंडल के प्रभारी नितिन राठौड़, सह प्रभारी साजिद अंसारी, कांतिलाल प्रजापत, आंनदीलाल पांचाल रहेंगे। कुशाभाऊ ठाकरे मंडल में पार्षद योगेश पापटवाल, सह प्रभारी निखिल बोरीवाल, विनय पारनाइक को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसी प्रकार डॉ. भीमराव आंबेडकर मंडल में प्रभारी हर्ष जाधव, सह प्रभारी धरमवीर गहलोद एवं तेजसिंह हाड़ा रहेंगे। सूरजमल जैन मंडल में प्रभारी अनिल कटारिया, सह प्रभारी नीलेश जैन, शैलेंद्र शर्मा, सूरज माली को बनाया गया है। मुखर्जी मंडल में प्रभारी धीरज प्रजापत रहेंगे। ये रथ प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर प्रचार-प्रसार करेंगे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।