राज्यसभा चुनाव 2026 : भाजपा-कांग्रेस ने खोले अपने पत्ते, कई राज्यों के उम्मीदवार घोषित, MP से रजनीश अग्रवाल, तरुण चुघ और मीनाक्षी मैदान में

राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए भाजपा और कांग्रेस ने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। मध्य प्रदेश से भाजपा ने रजनीश अग्रवाल और तरुण चुघ, जबकि कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन को उम्मीदवार बनाया है।

राज्यसभा चुनाव 2026 : भाजपा-कांग्रेस ने खोले अपने पत्ते, कई राज्यों के उम्मीदवार घोषित,  MP से रजनीश अग्रवाल, तरुण चुघ और मीनाक्षी मैदान में
राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए भाजपा और कांग्रेस ने प्रत्याशियों का किया ऐलान।

एसीएन टाइम्स @ नई दिल्ली । राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अपने-अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। दोनों दलों द्वारा उम्मीदवारों की घोषणा के बाद राजनीतिक समीकरणों और संभावित मुकाबलों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। खासतौर पर मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों के नाम सामने आने के बाद राज्य की राजनीति में नई हलचल देखी जा रही है।

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा जारी सूची के अनुसार पार्टी ने अरुणाचल प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश और मणिपुर की राज्यसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों को मंजूरी दी है। इसी तरह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की स्वीकृति के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने भी राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी।

दोनों दलों की सूची को केवल राज्यसभा चुनाव तक सीमित नहीं माना जा रहा है। भाजपा और कांग्रेस ने जिन नेताओं को राज्यसभा के लिए चुना है, उससे संगठनात्मक संतुलन, क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व और भविष्य की राजनीतिक रणनीति के संकेत भी मिल रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राज्यसभा चुनाव भले ही विधायकों के मतों पर आधारित होता है, लेकिन उम्मीदवारों का चयन दलों की आगामी रणनीति और राजनीतिक प्राथमिकताओं की झलक भी देता है।

ये भी पढ़ें

मध्य प्रदेश पर टिकी राजनीतिक नजरें

राज्यसभा चुनाव की घोषणा के बाद मध्य प्रदेश की सीट सबसे अधिक चर्चा में आ गई है। भाजपा ने जहां संगठन और राजनीतिक अनुभव के आधार पर रजनीश अग्रवाल और राष्ट्रीय स्तर पर संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे तरुण चुघ को मैदान में उतारा है, वहीं कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस द्वारा नटराजन के नाम की घोषणा को संगठन में अनुभव, वैचारिक प्रतिबद्धता को प्राथमिकता देने के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि कांग्रेस ने संगठनात्मक नेतृत्व को आगे बढ़ाना चाहती है।

भाजपा के उम्मीदवार

अरुणाचल प्रदेश : ताई तागाक

गुजरातराजूभाई शुक्ला, मुकेशभाई रांठवा, मानसिंह परमार, जितेंद्र मेघजीभाई कंजारिया

मध्य प्रदेश : तरुण चुघ, रजनीश अग्रवाल

मणिपुर : ए. शारदा देवी

कांग्रेस के उम्मीदवार

कर्नाटक : मल्लिकार्जुन खड़गे, पवन खेड़ा, मंसूर अली खान

मध्य प्रदेश : मीनाक्षी नटराजन

राजस्थान : नीरज डांगी

तमिलनाडु : प्रवीण चक्रवर्ती

झारखंड : प्रणव झा

ये भी पढ़ें