नियुक्ति / मनोनयन : मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ रतलाम की नई कार्यकारिणी घोषित, 5 जिला उपाध्यक्ष और 11 विभाग प्रमुख बनाए

मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ रतलाम ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। 5 जिला उपाध्यक्ष, 5 सह सचिव, 2 संगठन मंत्री, 3 जिला परामर्शदाता और 21 जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए।

नियुक्ति / मनोनयन : मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ रतलाम की नई कार्यकारिणी घोषित, 5 जिला उपाध्यक्ष और 11 विभाग प्रमुख बनाए
मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की रतलाम कार्यकारिणी गठित।

संघ ने जिला स्तर पर संगठन विस्तार करते हुए उपाध्यक्ष, सह सचिव, संगठन मंत्री, प्रचार मंत्री, कार्यालय मंत्री, जिला परामर्शदाता एवं कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्तियां कीं

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ रतलाम की नई जिला कार्यकारिणी एवं विभाग प्रमुखों की घोषणा कर दी गई है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री के निर्देशानुसार जारी प्रेस नोट में संगठन को मजबूत करने और कर्मचारी हितों के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई हैं।

कार्यकारिणा का गठन संघ के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत श्रीवास्तव एवं महामंत्री जितेंद्र सिंह राजपूत के निर्देशानुसार रतलाम जिला अध्यक्ष अशोक सिंह पंवार, जिला सचिव शैतानसिंह राठौर, जिला कोषाध्यक्ष हरीश भिंडवाल ने सर्वानुमिति से किया। जारी सूची के अनुसार जिला संगठन में विभिन्न पदों पर कुल दर्जनों पदाधिकारियों और सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। नई कार्यकारिणी में संगठनात्मक संतुलन और विभागीय प्रतिनिधित्व को प्राथमिकता दी गई है। नई कार्यकारिणी में कुल 5 जिला उपाध्यक्ष, 5 सह सचिव, 2 संगठन मंत्री, 1 प्रचार मंत्री तथा 1 कार्यालय मंत्री नियुक्त किए गए हैं।

इसके अलावा संगठन को मार्गदर्शन देने के लिए 3 जिला परामर्शदाताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं जिला स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए 21 जिला कार्यकारिणी सदस्यों को भी कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। संघ द्वारा विभिन्न विभागों के समन्वय और कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों के प्रभावी निराकरण के लिए 11 विभाग प्रमुखों की भी नियुक्ति की गई है।

संघ पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि नई कार्यकारिणी कर्मचारी हितों, सेवा संबंधी समस्याओं और संगठन विस्तार के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगी।