विभिन्न संगठन, संस्था प्रमुख और जनप्रतिनिधि पहुंचे विधायक चेतन्य काश्यप की कुशलक्षेम जाननेे

स्वास्थ्य में सुधार के बाद रतलाम विधायक चेतन्य काश्यप से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछने वालों का तांता लगा है। रविवार को भी बड़ी संख्या में लोगों ने उनसे मुलाकात की और शुभकामनाएं दीं।

Jul 31, 2022 - 22:25
 0
विभिन्न संगठन, संस्था प्रमुख और जनप्रतिनिधि पहुंचे विधायक चेतन्य काश्यप की कुशलक्षेम जाननेे
विधायक चेतन्य काश्यप की कुशलक्षेम जानने के बाद उन्हें शुभकामनाएं देते विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । विधायक चेतन्य काश्यप के स्वास्थ्य लाभ लेने के बाद रविवार को उनके जनसंपर्क कार्यालय पर शुभचिंतकों का तांता लगा रहा। विभिन्न संगठन, संस्थाओं के साथ जनप्रतिनिधि उनसे मिलने पहुंचे और कुशलक्षेम जानकर काश्यप को शुभकामनाएं दी।

विधायक काश्यप से मुलाकात करने वालों में जावरा जैन श्री संघ के शांतिलाल दसेड़ा, प्रकाश कांठेड़ सहित प्रतिनिधि मण्डल शामिल है। इसके अतिरिक्त वरिष्ठ समाजसेवी फतेहलाल कोठारी एवं ट्रस्टीगण, सराफा एसोसिएशन अध्यक्ष झमक भरगट, श्री सौधर्म वृहद् तपागच्छ श्री राजेंद्र सुरि-त्रिस्तुतिक श्री संघ एवं ट्रस्ट मंडल अध्यक्ष राजेंद्र लुणावत, चार्तुमास समिति अध्यक्ष उपेंद्र कोठारी, परिषद् अध्यक्ष धर्मेंद्र रांका, डॉ. मेहता, निर्मल कटारिया, सतीश खंडेलवाल, पंकज राठौड़, कमलेश भंडारी, शेखर घोचा, अभिषेक खाबिया, तरूण परिषद् अध्यक्ष भूपेश कटारिया, विनायक मूणत आदि उपस्थित रहे।

वहीं डॉ. अरुण पुरोहित व अन्य डॉक्टरों ने भी श्री काश्यप से मुलाकात कर उनके हाल जाने। इनके अालवा भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम उपाध्याय, मधु पटेल, मंडल प्रभारी विनोद यादव, नवनिर्वाचित पार्षद शक्तिसिंह, विशाल शर्मा, सोहेल शाह, हिना शाह, गजेंद्र यादव, पीडब्ल्यूडी ईई अनुराग सिंह, एसडीओ पीके राय सहित कई अन्य लोग पहुंचे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।