उपभोक्ता संरक्षण के क्षेत्र में योगदान देने वाले होंगे पुरस्कृत, 13 जनवरी तक प्रस्तुत करें आवेदन

उपभोक्ताओं को जागरूक करने वाले उपभोक्ताओं और संस्थाओं को मुख्यमंत्री द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। आपने भी किया है कुछ ऐसा तो 13 जनवरी तक करें आवेदन।

Jan 2, 2023 - 23:17
 0
उपभोक्ता संरक्षण के क्षेत्र में योगदान देने वाले होंगे पुरस्कृत, 13 जनवरी तक प्रस्तुत करें आवेदन
उपभोक्ता जागरूकता पुरस्कार।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा उपभोक्ता संरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले स्वैच्छिक उपभोक्ता संगठनों एवं व्यक्तियों को राज्य शासन पुरस्कृत करेगा। पुरस्कार राज्य एवं संभाग स्तर पर प्रदान किए जाएंगे।

जिला आपूर्ति अधिकारी एस. एच. चौधरी ने बताया पुरस्कार के लिए स्वैच्छिक उपभोक्ता या व्यक्ति जो विशेष रूप से उपभोक्ता हित संरक्षण के सम्बन्ध में संलग्न हो, आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन 13 जनवरी तक कार्यालयीन समय में कलेक्टर (खाद्य) शाखा में प्रस्तुत कर सकते हैं।

150

उपभोक्ता संरक्षण के क्षेत्र में वर्ष 2022 में 1 जनवरी से 31 दिसम्बर के दौरान प्रत्येक माह में की गई गतिविधियों का सप्रमाण विस्तृत विवरण प्रस्तुत करना होगा। 1 जनवरी 2022 से पूर्व किए कार्य मान्य नहीं होंगे। विस्तृत जानकारी कलेक्टर कार्यालय (खाद्य) शाखा से कार्यालयीन समय में प्राप्त की जा सकती है।

500
200
Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।