विद्यार्थी खुद को पाठ्यक्रम के अलावा नवाचार से जोड़ें और ऐसा कौशल विकसित करें कि अपने विचार प्रौद्योगिकी से जोड़ सकें- डॉ. आदित्य कुमार

केंद्रीय विद्यालय मंदसौर में अटल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने लैब में बनाए गए प्रोजेक्ट पेश किए। सभी प्रतियोगियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Aug 28, 2022 - 21:16
Aug 29, 2022 - 02:26
 0
विद्यार्थी खुद को पाठ्यक्रम के अलावा नवाचार से जोड़ें और ऐसा कौशल विकसित करें कि अपने विचार प्रौद्योगिकी से जोड़ सकें- डॉ. आदित्य कुमार
मंदसौर के केंद्रीय विद्यालय में आयोजित अटल कार्यशाला व प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा बनाए प्रोजेक्ट देखते मुख्य अतिथि डॉ. आदित्य कुमार।

एसीएन टाइम्स @ मंदसौर । सभी विद्यार्थी पाठ्यक्रम के विषय के अतिरिक्त अपने आपको नवाचार से भी जोड़ें। ऐसा कौशल विकसित करें कि आप अपने विचार को प्रौद्योगिकी से जोड़ सकें तथा तकनीकी के सहयोग से नए-नए समाधान प्रस्तुत कर सकें।

150

यह बात एडिफाई स्कूल के प्राचार्य डॉ. आदित्य कुमार ने कही। वे केंद्रीय विद्यालय मंदसौर में आयोजित अटल कार्यशाला व प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि की आसंदी से बोल रहे थे। इससे पूर्व अतिथि का स्वागत केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य प्रियदर्शन गर्ग ने किया एवं प्रयोगशाला के विषय में जानकारी दी। उन्होंने जीवन में नवाचार के महत्व को समझाया। गर्र ने यह भी बताया कि किस प्रकार अटल लैब बच्चों को वैज्ञानिक बनने के गुर सिखाने में सहायक है।

500
200

भौतिक विज्ञान के व्याख्याता दिनेश सांचौरा ने अटल टिकटिंग लैब किस प्रकार बच्चों में क्रिएटिविटी पैदा कर सकती है, इसकी जानकारी दी। ई-टेक रोबोट की शिवानी जायसवाल के सहयोग से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन पर एक भी प्रदर्शित किया गया।

प्रदर्शनी में केंद्रीय विद्यालय, वात्सल्य विद्यालय, एडिफाई विद्यालय और दशपुर विद्यालय के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए। संचालन रविराज जैन ने किया।

----------------------------

आप बीमारियों से त्रस्त हैं ?

...तो परेशान न हों, अपना...

'पानी बदलिए - जीवन बदलिए'

अपनाइये, एक चमत्कारी पानी जो आपके जीवन में भर देगा खुशियां

क्योंकि,

'जल ही जीवन है'

'Change Your Mind - Change Your Life'

जानने के लिए संपर्क करें

9826809338 या 7470909338 पर
----------------------------

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।