Indian Besties Award-2021 : अंतरराष्ट्रीय मैत्री सम्मेलन में भोली बेन साहित्य, शिक्षा एवं समाज सेवा के लिए पुरस्कृत

Indian Besties Award-2021 : जयपुर में हुए समारोह में उज्जैन की भोली बेन सहित 200 प्रतिभाओं को पुरस्कार सेनवाजा गया।

Nov 12, 2021 - 02:06
Nov 12, 2021 - 02:18
 0
Indian Besties Award-2021 : अंतरराष्ट्रीय मैत्री सम्मेलन में भोली बेन साहित्य, शिक्षा एवं समाज सेवा के लिए पुरस्कृत

उज्जैन @ एसीएन टाइम्स . अंतरराष्ट्रीय मैत्री सम्मलेन और इंडियन बेस्टीज़ अवॉर्ड -2021 का आयोजन जयपुर में हुआ। इसमें हेमलता शर्मा 'भोली बेन' को भी साहित्य, शिक्षा एवं समाज सेवा के लिए इंडियन बेस्टिज अवॉर्ड-2021 (Indian Besties Award-2021) से नवाजा गया।

150

500
200

आयोजन भव्या इंटरनेशनल फाउंडेशन प्रमुख शैलेंद्र माथुर एवं डॉ. निशा माथुर ने किया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह थे। विशिष्ट अतिथि प्रख्यात समाजसेवी और पत्रकार पवन कपूर (दिल्ली) और डॉ. परिन सोमानी (लंदन -यूनाइटेड किंगडम) थे। समारोह में देश-विदेश की 200 प्रतिभाओं को सम्मानित (Indian Besties Award-2021) किया गया।

Indian Besties Award-2021
Indian Besties Award-2021 : ट्रॉफी और अभिनंदन पत्र के साथ भोली बेन।

इस बार इस प्रोग्राम में 10 देशों के अवॉर्डीज़ शामिल हैं। समारोह में साहित्य, पत्रकारिता, समाज सेवा, शिक्षा, कला, ज्योतिष, उद्यम, कृषि, फिल्म, फैशन, ज्योतिष व अन्य क्षेत्र में मन, लगन और हिम्मत से विशेष मुकाम हासिल करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

बता दें कि, फाउंडेशन कैंसर पीड़ितों और शारीरिक रूप से अक्षम और ऑटिज्म वार्रिएर्स बच्चों व लोगों की सहायतार्थ कार्य करता है। आयोजन में कार्यक्रम में भोली बेन ने अपनी पुस्तक संजा पर्व - एक मालवी लोक परंपरा अपणो मालवो भाग-4 कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह को भेंट की।

यह भी देखें... Selection for Parade Camp : गणतंत्र दिवस परेड से पूर्व आयोजित शिविर में भाग लेंगे रतलाम के हरिओम सोनी, रासेयो के हैं स्वयं सेवक

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।