जमीन विवाद में रतलाम के बोरखेड़ा में चली गोली, एक घायल, वारदात के बाद भारी पुलिस बल तैनात

रतलाम जिले के पिपलौदा में मंगलवार रात दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया। वाद जमीन को लेकर हुआ।

Jun 6, 2023 - 21:32
Jun 6, 2023 - 22:01
 0
जमीन विवाद में रतलाम के बोरखेड़ा में चली गोली, एक घायल, वारदात के बाद भारी पुलिस बल तैनात
जमीन विवाद में चली गोली। एक घायल।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के पिपलौदा थाना क्षेत्रांर्गत जमीन लोकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मामले में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को गोली मार कर घायल कर दिया। इससे क्षेत्र में तनाव हो गया। स्थिति काबू करने के लिए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मामला मंगलवार रात लगभग 8 बजे का है। पिपलौदा थाना क्षेत्र के बोरखेड़ा गांव में इकबाल नामक व्यक्ति ने लक्ष्मणदास उर्फ लच्छू उर्फ लच्छू सेठ को गोली मारकर घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार आरोपी इकबार उपरवाड़ा का रहने वाला बताया जा रहा है। उसका बोरखेड़ा गांव में पोल्ट्री फार्म है। पास में ही लच्छू सिंधी की जमीन है। इसे लेकर दोनों के बीज काफी समय से विवाद चल रहा है।

मंगलवार रात को दोनों के बीच दोनों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो इकबाल ने लच्छू को गोली मार दी जिससे वह घायल हो गया। गोली उसके कंधे में लगी। स्थिति को देखते हुए घायल लच्छू को रतलाम जिला अस्पताल रैफर किया गया है। विवाद में इकबाल को भी चोट आई है। जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।